- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ms dhoni can complete 250 sixes in indian premier league
IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी बना सकते हैं आईपीएल में बड़ा रिकॉर्ड, कोई भारतीय नहीं कर सका ऐसा
महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में एक बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं. धोनी इस लिस्ट में कुल मिलाकर चौथे और भारतीय बल्लेबाजों में चौथे नंबर पर हैं.
Published On Mar 30, 2023, 05:35 PM IST
Last UpdatedMar 30, 2023, 05:35 PM IST
धोनी बना सकते हैं यह रिकॉर्ड
तो क्या यह महेंद्र सिंह धोनी के करियर का आखइरी आईपीएल है. ऐसी चर्चाएं खूब हो रही हैं. लेकिन इस बीच ऐसा मानने वालों की कोई कमी नहीं कि धोनी अभी कुछ साल और खेल सकते हैं. यानी इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के बाद भी आप धोनी को आईपीएल में खेलते हुए देख सकते हैं.
साल 2019 में धोनी ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था. भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल धोनी के करियर का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था. और उसके बाद से धोनी सिर्फ आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं.
माही, जैसाकि धोनी के फैंस उन्हें कहते हैं, के चाहने वालों को आईपीएल का बेसब्री से इंतजार होता है. आखिर यहीं तो धोनी उन्हें मैदान पर नजर आते हैं. धोनी को क्रकिेट की दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर्स में गिना जाता है. चेन्नई सुपर किंग्स ने चार बार आईपीएल का खिताब जीता है. और अगर वह इस बार भी कमाल कर देते हैं तो चेन्नई सबसे ज्यादा बार आईपीएल जीतने के मुंबई के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी.
धोनी का यह 16वां सीजन होगा. और चेन्नई सुपर किंग्स का यह कप्तान इस लीग में कई रिकॉर्ड बना सकते हैं. इसमें से एक रिकॉर्ड है 250 छक्के पूरे करने का.
इस बात में कोई शक नहीं कि धोनी बड़े शॉट खेलने में माहिर है. धोनी की सिक्स लगाने की खूबी का कोई सानी नहीं है. कुल मिलाकर महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग में 229 छक्के लगा चुके हैं. आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में वह चौथे स्थान पर हैं. वहीं ऐक्टिव प्लेयर्स में वह दूसरे स्थान पर हैं.
महेंद्र सिंह धोनी अगर इस सीजन में 21 छक्के और लगा देते हैं तो वह इंडियन प्रीमियर लीग में 250 छक्के पूरे कर लेंगे. अभी तक किसी भारतीय बल्लेबाज ने आईपीएल में 250 छक्के नहीं लगाए हैं. रोहित शर्मा 240 छक्के लगाकर लिस्ट में सबसे आगे हैं.
IPL में सबसे ज्यादा छ्क्के लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो क्रिस गेल सबसे आगे हैं. गेल ने कुल 357 छक्के लगाए हैं. कोई भी बल्लेबाज उनके आसपास नहीं हैं. एबी डिविलियर्स इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं जिनके नाम 251 छक्के हैं.