'धोनी में अभी क्रिकेट बचा है, वह इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए फिट'

महेंद्र सिंह धोनी के बचपन के कोच केशव बनर्जी का मानना है कि वह अभी भी खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हैं।

Edited By : Indo-Asian News Service |Jul 20, 2019, 06:11 PM IST

Published On Jul 20, 2019, 06:11 PM IST

Last UpdatedJul 20, 2019, 06:11 PM IST

MS Dhoni

MS Dhoni

आईसीसी विश्व कप सेमीफाइनल में भारतीय टीम के हारकर बाहर होने के बाद से क्रिकेट फैंस की जुबान पर एक ही सवाल है। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं या फिर अभी खेलते रहेंगे।

धोनी के बचपन के कोच केशव बनर्जी का मानना है कि धोनी अभी भी खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हैं। उन्होंने कहा कि अगर भारतीय टीम चाहती है कि धोनी के बल्ले से सर्वश्रेष्ठ निकले तो चयनकर्ताओं को उनके वर्कलोड का ध्यान रखना चाहिए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं जाएंगे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी

धोनी ने वेस्टइंडीज दौरे से खुद को अलग रखा है और दो महीने तक आराम करने का फैसला किया है। बनर्जी ने आईएएनएस से कहा, “धोनी में अभी भी क्रिकेट बचा है। मुझे पता है कि वह अभी भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए फिट हैं।”

भारत के विश्व कप से बाहर होने के बाद धोनी की संन्यास को लेकर काफी बातें की जा रही है। बनर्जी ने कहा, “मुझे लगता है कि चयनकर्ताओं को धोनी से बात करनी चाहिए और चीजें साफ करनी चाहिए। मैं धोनी को बचपन से ही जानता हूं। मुझे भी नहीं पता कि वह कब संन्यास लेंगे, इसलिए मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता है। लेकिन इस समय वह फिट लग रहे हैं और अपने खेल का आनंद ले रहे हैं।”

पढ़ें:- रविवार को होगा वेस्टइंडीज जाने वाली भारतीय टीम का ऐलान

यह पूछे जाने पर कि रिषभ पंत जैसे युवा विकेटकीपर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, धोनी के बचपन के कोच ने कहा, “पंत को मार्गदर्शन की जरूरत है और धोनी से अच्छा उनका कौन मार्गदर्शन कर सकता है। यह मेरा निजी विचार है।”

उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि बीसीसीआई क्या करेगा। लेकिन अगर आप मुझसे पूछते हैं तो उन्हें धोनी टी-20 विश्व कप खेलना चाहते हैं तो उन्हें धोनी का अच्छे से मैनेज करना चाहिए। धोनी को सभी सीरीज में खेलने की जरूरत नहीं है। इसलिए पंत उनकी जगह फिट हो सकते हैं।”

Editor's Pick