VIDEO: महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट का चेहरा बदल दिया
आईसीसी ने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए एक वीडियो साझा किया है।
Published On Jul 06, 2019, 04:49 PM IST
Last UpdatedJul 06, 2019, 04:49 PM IST
MS Dhoni
महेन्द्र सिंह धोनी के शानदार करियर की तारीफ करते हुए आईसीसी ने इस पूर्व कप्तान की उपलब्धियों को साझा करके उन्हें ‘भारतीय क्रिकेट का चेहरा बदलने वाला’ करार किया। रविवार को अपना 38वां जन्मदिन मनाने वाले धोनी क्रिकेट के तीनों वैश्विक खिताब जीतने वाले इकलौते कप्तान है। उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 में टी20 विश्व कप, 2011 में वनडे विश्व कप और 2013 में चैम्पियन्स ट्रॉफी का खिताब जीता था।
आईसीसी ने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए एक वीडियो साझा किया है। वीडियो के साथ ट्विटर पर आईसीसी ने लिखा, ‘‘ एक ऐसा नाम जिसने भारतीय क्रिकेट के चेहरे को बदल दिया। ऐसा नाम जो दुनियाभर के लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। ऐसा नाम जो विवादों से परे रहा है, महेन्द्र सिंह धोनी सिर्फ नाम नहीं है।’’
A name that changed the face of Indian cricket
A name inspiring millions across the globe
A name with an undeniable legacyMS Dhoni – not just a name! #CWC19 | #TeamIndia pic.twitter.com/cDbBk5ZHkN
— ICC (@ICC) July 6, 2019
इस वीडियो में भारतीय कप्तान विराट कोहली, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, इंग्लैंड के विकेटकीपर जोस बटलर, ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और अफगानिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद शहजाद का धोनी को लेकर बयान है।
कोहली ने कहा, ‘‘ आप बाहर से जो देखते हैं, वह इस बात से बहुत अलग है कि वह व्यक्ति कैसा है। वह हमेशा से शांत और एकाग्र रहे है, उनसे काफी कुछ सिखा जा सकता है। वह मेरे कप्तान थे और हमेशा रहेंगे। एक-दूसरे को लेकर हमारी समझ कमाल की है। मुझे उनके सुझाव का हमेशा से इंतजार रहता है।’’
पढ़ें:- धोनी ने कहा- ‘कुछ लोग तो चाहते हैं, मैं आज ही संन्यास ले लूं’
बुमाराह ने कहा, ‘‘ 2016 में जब मैं टीम में आया था तब वह कप्तान थे। वह टीम को शांत रखते है और मदद के लिए हमेशा तैयार रहते है।’’
आईपीएल में पुणे सुरपजाइंट्स की ओर से खेलते हुए धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने वाले स्टोक्स ने उनकी तारीफ करते हुए कहा धोनी की तरह बेहतर कोई नहीं हो सकता। उन्होंने कहा, ‘‘ वह इस खेल के महान खिलाड़ियों में से एक है, शानदार विकेटकीपर है। मुझे नहीं लगता है कोई उनकी तरह बेहतर नहीं हो सकता है।’’
पढ़ें:- ‘धोनी के पास हर सवाल का जवाब, ऐसा अनुभव बाजार में नही मिलता’
इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज बटलर ने भी धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि वह मेरे आदर्श खिलाड़ी है। उन्होंने कहा, ‘‘ जब मैं बड़ा हो रहा था तब वह मेरे आदर्श थे। मुझे मैदान में ‘मिस्टर कूल’ का अंदाज पसंद है, विकेट के पीछे भी वह बिजली की तरह फुर्तीले है। जब वह बल्लेबाजी करते है तब काफी शांत रहते हैं। वह खेल के लिए बहुत बड़े राजदूत हैं और मैं एमएस धोनी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।’’