हमें अपनी घरेलू पिच को बेहतर पढ़ना चाहिए था: महेंद्र सिंह धोनी

चेपॉक में खेले गए पहले क्वालिफायर मैच में मुंबई ने चेन्नई को 6 विकेट से हराया।

Edited By : Press Trust of India |May 08, 2019, 01:02 PM IST

Published On May 08, 2019, 01:02 PM IST

Last UpdatedMay 08, 2019, 01:02 PM IST

महेंद्र सिंह धोनी (BCCI)

मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहला क्वालिफायर हारने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने चेपॉक की धीमी पिच को भांपने में नाकाम रहने और गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलने के लिए अपने बल्लेबाजों की कड़ी आलोचना की। चेन्नई पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 131 रन ही बना सकी जिसे मुंबई ने 18.3 ओवर में हासिल कर लिया।

धोनी ने मैच के बाद कहा, ‘‘अपने घर पर हमें हालात को अच्छे से भांपना चाहिए था। हम छह सात मैच यहां पहले ही खेल चुके हैं और ये घर में खेलने का फायदा होता है। हमें पता होना चाहिए था कि पिच कैसी होगी। इस पर गेंद आएगी या नहीं। हमारी बल्लेबाजी बेहतर होनी चाहिए थी।’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास बेहतरीन बल्लेबाज हैं जो अच्छा खेल भी रहे हैं लेकिन कई बार ऐसे शॉट खेलते हैं जो नहीं खेलने चाहिए। हमने इन अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा किया जिन्हें हालात का बेहतर आकलन करना चाहिए था। उम्मीद है कि अगले मैच में ऐसा ही करेंगे।’’

ये भी पढ़ें: सूर्यकुमार का शानदार अर्धशतक, चेन्नई को हरा फाइनल में पहुंची मुंबई

धोनी ने कहा, ‘‘गेंदबाजी में हम कई बार बदकिस्मत रहे क्योंकि कैच छूटे। हमें बल्लेबाजों को जगह देकर गेंदबाजी करनी चाहिए थी। जब स्कोर बड़ा नहीं था तो किफायती गेंदबाजी जरूरी थी।’’

पिछले छह में से चार मैच हारने के बावजूद चेन्नई फाइनल की दौड़ में है। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे समय पर हारना सही नहीं है लेकिन अच्छी बात ये है कि हम शीर्ष दो में हैं। अब हमारा सफर थोड़ा लंबा हो गया है लेकिन खुशकिस्मती से हमारे पास दूसरा मौका है।’’

Editor's Pick