add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

धोनी बोले, 'मेरे दिल की धड़कन बढ़ गई थी', विश्व चैंपियन टीम इंडिया को बर्थडे गिफ्ट के लिए कहा शुक्रिया

भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया है. शनिवार को बारबाडोस में उसने साउथ अफ्रीका को सात रन से हराकर 2007 के बाद टी20 वर्ल्ड कप जीता. रोहित शर्मा की अगुआई में भारतीय टीम ने 2013 से चला आ रहा आईसीसी खिताब का सूखा भी खत्म किया. भारत की इस जीत पर पूर्व कप्तान...

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - June 30, 2024 1:51 AM IST

भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया है. शनिवार को बारबाडोस में उसने साउथ अफ्रीका को सात रन से हराकर 2007 के बाद टी20 वर्ल्ड कप जीता. रोहित शर्मा की अगुआई में भारतीय टीम ने 2013 से चला आ रहा आईसीसी खिताब का सूखा भी खत्म किया. भारत की इस जीत पर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी बधाई दी है. धोनी ने कहा है कि यह उनके लिए जन्मदिन का बेशकीमती तोहफा है.

धोनी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, ‘वर्ल्ड कप चैंपियन 2024. मेरा दिल की धड़कन बढ़ गई थी. आप लोगों ने शांत रहकर, खुद पर विश्वास रखा और जो आपने किया वह बहुत शानदार था. भारत और दुनिया के हर कोने में रहने वाले हिंदुस्तानियों की ओर से वर्ल्ड कप घर लाने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया. अरे… जन्मदिन के बेशकीमती तोहफे के लिए शुक्रिया.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत ने 2007 में धोनी की कप्तानी में पहला टी20 वर्ल्ड कप जीता था. और धोनी का जन्मदिन सात जुलाई को होता है और टीम इंडिया एक सप्ताह पहले ही उन्हें तोहफा दे दिया.

मैच की बात करें तो आईसीसी खिताब के लिए भारत का 11 साल का लंबा इंतजार विराट कोहली के बल्ले से निकली आग और रोहित शर्मा की ‘कूल’ कप्तानी के दम पर खत्म हुआ जब साउथ अफ्रीका को बेहद रोमांचक मैच में सात रन से हराकर सितारों से सजी इस टीम ने टी20 विश्व कप जीत लिया.

पिछले साल 19 नवंबर को अहमदाबाद में अधूरा रहा सपना आखिरकार वेस्टइंडीज में पूरा हुआ तो रोहित की टीम के साथ टीवी के आगे नजरें गड़ाये बैठे भारतीय क्रिकेटप्रेमियों की आंखें भी छलछला गई.