×

बतौर कप्तान धोनी ने अपने नाम किया ये बेहतरीन रिकॉर्ड

धोनी एशिया कप में अभी तक तीनों मैचों में नाबाद रहे हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - March 2, 2016 5:16 PM IST

एमएस धोनी  © IANS
एमएस धोनी © IANS

मंगलवार को एशिया कप 2016 के सातवें मैच में श्रीलंका को 5 विकेट के हराने के साथ ही भारतीय टीम ने एशिया कप के फाइनल मैच के लिए अपनी टिकट पक्की कर ली है। धोनी की अगुआई में यह भारतीय टीम की लगातार तीसरी जीत थी। धोनी ने इस साल बतौर कप्तान 9 टी20 मैचों में से 8 में जीत दर्ज की है। साथ ही उन्होंने मंगलवार के मैच में बल्लेबाजी करते हुए कुछ महत्वपूर्ण रिकॉर्ड अपने नाम किए। धोनी विश्व क्रिकेट में पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं जिन्होंने 200 छक्के पूरे किए हैं। यह रिकॉर्ड उन्होंने 315 पारियों में खेलते हुए मुकम्मल किया। धोनी के बाद दूसरे स्थान ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग हैं जिनके नाम 376 पारियों में 171 छक्के दर्ज हैं। महेंद्र सिंह धोनी(35 कैच+ 17 स्टंपिंग) 61 मैचों के साथ विश्व क्रिकेट के इतिहास में दूसरे विकेटकीपर बन गए जिनके नाम क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में 50 से ज्यादा शिकार नाम पर हैं।उनके पहले यह कारनामा पाकिस्तान के कामरान अकमल मुकम्मल कर चुके हैं। भारत बनाम श्रीलंका: फुल स्कोरकार्ड जानने के लिए क्लिक करें

TRENDING NOW

अब धोनी के नाम टी20 क्रिकेट में जीत का प्रतिशत 58.47 का है। उनके नाम 60 मैचों में कप्तानी करते हुए 34 जीतें, 24 हार, और एक टाइड दर्ज है। वहीं इनमें से एक का कोई परिणाम नहीं निकला। अभी तक एशिया कप में धोनी का स्ट्राइक रेट 244.44 का है जिसमें 9 गेंदों में 22 रन शामिल हैं। एशिया कप में वह अभी तक तीनों मैचों में अविजित रहे हैं। धोनी ने मंगलवार को खेले गए मैच में भले ही नाबाद 7 रन बनाए हों, लेकिन उन्होंने इस दौरान एक अच्छा भी लगाया। धोनी अक्सर अंतिम ओवरों में बल्लेबाजी करते हुए अपने लंबे लंबे शॉट्स लगाने के लिए जाने जाते हैं। धोनी ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले मैच में भी अंतिम ओवर में छक्का लगाया था।

Tags: