महेंद्र सिंह धोनी ने जेएससीए कंट्री क्रिकेट क्लब टेनिस चैम्पियनशिप जीती
भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी ने रांची में एक लोकल डबल्स टेनिस टूर्नामेंट जीता।
Published On Dec 01, 2018, 04:32 PM IST
Last UpdatedDec 01, 2018, 04:32 PM IST
MS DHONI (Twitter)
भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से दूर इनदिनों टेनिस में धमाल मचा रहे हैं। धोनी ने हाल ही में रांची में एक टेनिस टूर्नामेंट जीता है।
दरअसल धोनी ने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन कंट्री क्रिकेट क्लब टेनिस चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। धोनी ने लोकल टेनिस खिलाड़ी सुमीत के साथ मिलकर डबल्स प्रतियोगता में भाग लिया था। धोनी और सुमीत की जोड़ी लगातार सेटो में 6-3, 6-3 से जीत गई।
.@msdhoni & his doubles partner Sumeet Bajaj crowned as the winners of Country Cricket Club Tennis Championship at JSCA earlier today!
Video Courtesy : @sohansingh18#Dhoni #RanchiDiaries #Mahiway pic.twitter.com/6HZHbuwA3o
— MS Dhoni Fans Official (@msdfansofficial) November 30, 2018
बता दें कि भारतीय टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने की तैयारी कर रही है। इससे पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई टी20 सीरीज 1-1 से बराबर रही थी।
चूंकि धोनी फिलहाल भारतीय टी20 स्क्वाड का हिस्सा नहीं है इसलिए वो टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं गए थे। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज 12 जनवरी से शुरू होने वाली है और बीसीसीआई ने अभी तक वनडे स्क्वाड का ऐलान नहीं किया है। ऐसे में उम्मीद है कि फैंस धोनी को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलते देख सकेंगे।