add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

VIDEO: ऋषभ पंत की बहन की शादी में धोनी ने लूटी महफिल, रैना के साथ जमकर किया डांस

धोनी को एक दिन पहले देहरादून एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. वह पत्नी साक्षी के साथ ऋषभ पंत की बहन की शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - March 12, 2025 9:53 AM IST

MS Dhoni Dance: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बहन साक्षी की शादी में कई स्टार क्रिकेटर्स पहुंचे है. उत्तराखंड के मसूरी में शादी समारोह हो रहा है, जहां टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने मंगलवार को मेंहदी समारोह में सुरेश रैना के साथ जमकर डांस किया. धोनी ने अपने डांस से पूरी महफिल लूट ली.

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को एक दिन पहले एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. वह पत्नी साक्षी के साथ ऋषभ पंत की बहन की शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं. ऋषभ पंत की बहन की मेहंदी रस्म में एमएस धोनी ने काले रंग का डिजाइनर कुर्ता पहना हुआ था. पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी काले रंग के कुर्ते में नजर आए. वहीं धोनी की पत्नी साक्षी ने चमकीला ड्रेस पहना था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

धोनी के डांस का वीडियो हुआ वायरल

मेहंदी रस्म में धोनी ऋषभ पंत, सुरेश रैना और दोस्तों के साथ गोला बनाकर जमकर नाचे. महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना और ऋषभ पंत के अलावा इस समारोह में कई अन्य क्रिकेटर्स के भी पहुंचने का अनुमान है. मेंहदी समारोह से धोनी के डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में धोनी, पंत, रैना और उनके कुछ दोस्त ‘दमा दम मस्त मस्त कलंदर’ गाने पर नाचते हुए नजर आ रहे हैं.

TRENDING NOW

आईपीएल 2025 में नजर आएंगे धोनी

महेंद्र सिंह धोनी अब आईपीएल 2025 में खेलते नजर आएंगे. धोनी को आईपीएल 2025 में अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर रिटेन किया गया है. धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स आईपीएल 2025 में 23 मार्च को अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस से चेन्नई में भिड़ेगी.