add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

VIDEO: बिलकुल मत आना... माही भाई ने की मेरी बेइज्जती, दीपक चाहर ने खुद बताया किस्सा

आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व खिलाड़ी दीपक चाहर ने धोनी को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - March 13, 2026 5:48 PM IST

MS Dhoni Deepak Chahar Funny Chat: आईपीएल 2026 का आयोजन 28 मार्च से होना है. आईपीएल से पहले फ्रेंचाइजी टीमें अपनी तैयारियों में जुटी है. महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे. माना जा रहा है कि यह धोनी का आईपीएल में आखिरी सीजन होगा. आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व खिलाड़ी दीपक चाहर ने धोनी को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

दीपक चाहर ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान ऐसा किस्सा बताया कि जिसे सुनकर फैंस हैरान हैं. चाहर ने बताया कि कैसे धोनी ने उन्हें मना कर दिया था और कहा कि वो उनसे मिलने न आएं. दरअसल दीपक चाहर ने धोनी को बताया कि वो उन्हें और टीम के बाकी सदस्यों को कितना मिस कर रहे हैं. चाहर ने जब धोनी से कहा कि माही भाई, मैं आपका वीडियो देख रहा था, आप लोगों की याद आ रही थी. फिर वो कहते हैं, मुझे तो बिल्कुल नहीं आ रही तुम्हारी. इसके बाद मैंने कहा, मैं आके मिलता हूं, जिसके बाद वो कहते हैं, बिलकुल मत आना.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दीपक चाहर आईपीएल 2018 से आईपीएल 2024 तक चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा थे. वह आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हुए. आईपीएल 2025 में उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 11 विकेट चटकाए थे. दीपक चाहर ने 95 आईपीएल मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके नाम 88 विकेट है.

क्या धोनी का होगा यह आखिरी आईपीएल ?

चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के दौरान उपलब्ध रहेंगे. चेन्नई सुपरकिंग्स के सीईओ ने खुद इसकी पुष्टि की है. हालांकि वह कितने मैच खेलेंगे, इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ है. चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने संजू सैमसन को रविंद्र जडेजा की जगह टीम के साथ ट्रेड किया है, ऐसे में सैमसन टीम में विकेटकीपर विकल्प हैं. ऐसा माना जा रहा है कि सैमसन की तरफ से जिम्मेदारी संभालने के बाद धोनी टीम से अलग हो जाएंगे और यह सीजन उनका आखिरी सीजन हो सकता है.