×

युवराज सिंह को चौथे पायदान पर बल्लेबाजी के लिए भेजना थोड़ा मुश्किल: धोनी

भारतीय सलामी बल्लेबाज शानदार फॉर्म में है वहीं विराट को इस सीरीज में आराम दिया गया है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - February 13, 2016 1:20 PM IST

कप्तान धोनी व युवराज सिंह © Afp
कप्तान धोनी व युवराज सिंह © Afp

भारत और श्रीलंका के बीच रांची में शुक्रवार को खेले गए दूसरे टी20 मैच  में भारतीय टीम ने वापसी करते हुए श्रीलंका को 69 रनों से हराया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया जो कि उनके लिए गलत साबित हुआ। भारतीय टीम ने अपनी पहली हार से सबक लेते हुए संभल कर खेलते हुए 20 ओवर में 196 रन बनाए। भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने इस बार कोई हड़बड़ी नहीं दिखाई। रोहित शर्मा ने 43 रन सिर्फ 36 गेंदों में और शिखर धवन ने 51 रन 25 गेंदों में बनाए। अजिंक्य रहाणे ने 25 व सुरेश रैना ने 30 रन और हार्दिक पंड्या ने सिर्फ 12 गेंदों में 27 रन बना डाले। ये भी पढ़ें: सीरीज जीतने के उद्देश्य से विशाखापत्तनम में उतरेगी टीम इंडिया

वहीं भारतीय स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह ने एक बार फिर निराश किया वे सिर्फ शून्य रन बना कर पवेलियन की ओर  चलते बने उनका विकेट थिसारा परेरा ने लिया। हालांकि भारतीय टीम ने अपना दूसरा मैच जीत लिया लेकिन एक बार फिर युवराज सिंह के बल्लेबाजी पर सवाल उठने लगे है कि उन्हें कौन से क्रम पर बल्लेबाजी की लिए भेजा जाए। ये भी पढ़ें: दूसरे टी20 मैच में एक रन से रिकॉर्ड बनाने से चूके युवराज सिंह

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि युवराज इस समय चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए फिट नही हैं, गौरतलब है कि भारतीय सलामी बल्लेबाज शानदार फॉर्म में है वहीं विराट को इस सीरीज में आराम दिया गया है। ऐसे में ये साफ है कि धोनी ने विश्व कप की प्लेइंग इलेवन तय कर ली है।

TRENDING NOW

ये देखना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या कप्तान धोनी विश्व कप के मद्देनजर नए खिलाडियों को मौका देंगे।  ऐसा माना जा रहा है कि धोनी रहाणे की जगह युवराज सिंह को ऊपर बल्लेबाजी के लिए भेज सकते हैं।