add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

लगातार टी 20 मैच खेलने से हो रही है टी20 विश्व कप की तैयारी: धोनी

ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर तीन मैचों की श्रृंखला में 3-0 से पटखनी देने के बाद भारतीय टीम का मनोबल काफी ऊंचा है।

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - February 9, 2016 11:53 AM IST

महेंद्र सिंह धोनी © Getty Images
महेंद्र सिंह धोनी © Getty Images

भारतीय टी-20 टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला शुरू होने से एक दिन पहले सोमवार को कहा कि इस समय जारी टी-20 मैच इसी वर्ष मार्च-अप्रैल में होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप की तैयारी में मददगार साबित होंगे। ऑस्ट्रेलिया  को उसी की धरती पर तीन मैचों की श्रृंखला में 3-0 से पटखनी देने के बाद भारतीय टीम का मनोबल काफी ऊंचा है।विश्व कप से पहले भारत को बांग्लादेश की मेजबानी में एशिया कप भी खेलना है। धौनी ने यहां मैच की पूर्व संध्या पर कहा, “पिछले कुछ समय से भारतीय टीम सिर्फ टी-20 मैच ही खेल रही है। ये भी पढ़ें: महिला क्रिकेट विश्व कप-2017 के आयोजन स्थल निर्धारित

श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला के बाद हमें एशिया कप, उसके बाद कुछ अभ्यास मैच और अंत में विश्व कप खेलना है। इससे हमें इस प्रारूप में तैयारी का अच्छा मौका मिलेगा, क्योंकि हर प्रारूप की जरूरतें अलग होती हैं।” धोनी ने कहा, “मेरे खयाल से हमें इससे खुद को तैयार करने का समय मिल जाएगा। ऑस्ट्रेलिया  में खेले गए बीते तीन मैचों से भी हमें काफी मदद मिली है। श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला से हमें विश्व कप के अनुकूल वातावरण में तैयार होने का अवसर भी मिल जाएगा।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऑस्ट्रेलिया का श्रृंखला में सूपड़ा साफ करने के बाद सात स्थानों की लंबी छलांग आईसीसी टी-20 टीम रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच चुके भारत को शीर्ष पर अपनी स्थिति कायम रखने के लिए श्रीलंका के खिलाफ आगामी श्रृंखला में जीत हासिल करना जरूरी है। दूसरी ओर यदि श्रीलंका यदि यह श्रृंखला 2-1 से जीत लेती है तो वह रैकिंग में शीर्ष पर पहुंच जाएगी, जबकि भारत तीसरे स्थान पर फिसल जाएगा। ये भी पढ़ें: श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए भारतीय टीम की संभावित अंतिम एकादश

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को हालांकि श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला से आराम दिया गया है। कोहली की अनुपस्थिति में तीसरे क्रम पर सुरेश रैना से बल्लेबाजी करवाने के सवाल पर धौनी ने कहा, “हमारे दिमाग में भी रैना को तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी कराने का विचार आया था, लेकिन उनके लिए यही अच्छा रहेगा कि वह अपनी पूर्व क्रम पर ही बल्लेबाजी करें, क्योंकि उन्हें विश्व कप में भी उसी क्रम पर उतरना होगा।” ये भी पढ़ें: भारत के खिलाफ पहले टी 20 मैच के लिए श्रीलंका की संभावित अंतिम एकादश टीम

वहीं श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांडीमल ने बताया कि उनके दिग्गज बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान ऊंगली में लगी चोट के कारण मंगलवार को होने वाला पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। चांडीमल ने कहा, “दिलशान की ऊंगली में फ्रैक्चर आ गया है। वह पहले मैच में नहीं रहेंगे, लेकिन दूसरा और तीसरा मैच खेलेंगे।”

बाएं हांथ के तेज गेंदबाज बिनूरा फर्नाडो भी जांघ की मांसपेशी में खिंचाव के चलते पूरी श्रृंखला से बाहर हो चुके हैं। श्रीलंका टी-20 टीम के नियमित कप्तान लसिथ मलिंगा भी चोटिल होने के चलते श्रृंखला में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। श्रृंखला से बाहर रहने वाले अन्य दिग्गज श्रीलंकाई खिलाड़ियों में एंजेलो मैथ्यूज, नुवान कुलासेकरा और रंगना हेराथ शामिल हैं।