ऋषभ पंत की बहन की सगाई में महेंद्र सिंह धोनी ने बांधा समां, अनोखे अंदाज में दी बधाई- वीडियो वायरल
नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का खेल तो लाजवाब रहा ही है उनका मजाकिया अंदाज भी किसी से कम नहीं. ऋषभ पंत की बहन साक्षी की सगाई (Rishabh Pant Sister engagement) के मौके पर भी धोनी के कैरेक्टर का यह रुख देखने को मिला. धोनी इस मौके पर खूब मस्ती के मूड में...
Published On Jan 08, 2024, 11:03 AM IST
Last UpdatedJan 08, 2024, 11:03 AM IST
ms-dhoni-pant
नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का खेल तो लाजवाब रहा ही है उनका मजाकिया अंदाज भी किसी से कम नहीं. ऋषभ पंत की बहन साक्षी की सगाई (Rishabh Pant Sister engagement) के मौके पर भी धोनी के कैरेक्टर का यह रुख देखने को मिला. धोनी इस मौके पर खूब मस्ती के मूड में नजर आए. उन्होंने साक्षी और उनके मंगेतर अंकित चौधरी को मुबारकबाद दी. धोनी इस पार्टी में पहुंचे और ऐसा लगा कि वह इसका पूरा लुत्फ उठा रहे हैं.
धोनी ने इस जोड़ी को बधाई दी. धोनी ने इस मौके पर खूब मजाक किया और पार्टी में मौजूद मेहमानों ने भी इसका पूरा फायदा उठाया.
बहुत खुश दिख रहे हैं धोनी
धोनी ने कहा, ‘वे काफी खुश लग रहे हैं. वे काफी उत्साहित लग रहे हैं. उन्होंने बहुत अच्छा डांस भी किया है. उनकी आपस में खूब पट रही है. मैं आने वाले चुनौतीपूर्ण समय के लिए शुभकामनाएं देता हूं, मेरा मतलब है करियर के लिहाज से.’
धोनी की साक्षी और अंकित को बधाई देने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
महेंद्र सिंह धोनी इस पार्टी में ऋषभ पंत के साथ भी काफी समय बिता रहे थे. धोनी और पंत की दोस्ती काफी मजबूत है. यह मैदान के बाहर भी नजर आता है. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने नया साल भी धोनी और उनके परिवार के साथ यूएई में मनाया था. पंत क्रिसमस के मौके पर धोनी के साथ नजर आए थे.
आईपीएल में आएंगे नजर
धोनी भी आईपीएल 2024 में वापसी के लिए तैयार हैं. उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2023 का आईपीएल का खिताब जीता था. यह चेन्नई की टीम की 5वीं आईपीएल ट्रॉफी थी. इसके बाद उन्होंने घुटने की सर्जरी करवाई थी. धोनी इस चोट से तेजी से उबर रहे हैं. और जल्द ही वह मैदान पर वापसी करेंगे.
वहीं पंत भी 2024 के आईपीएल से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं. पंत 2022 के दिसंबर में भयानक दुर्घटना का शिकार हो गए थे. इस विकेटकीपर ने बीते साल दिसंबर में प्रैक्टिस शुरू की थी.