महेंद्र सिंह धोनी ने किदांबी श्रीकांत को ऑटोग्राफ्ड बैट तोहफे में दिया

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी श्रीलांत महेंद्र सिंह धोनी के प्रशंसक हैं।

Edited By : Press Trust of India |May 20, 2018, 04:38 PM IST

Published On May 20, 2018, 04:38 PM IST

Last UpdatedMay 20, 2018, 04:38 PM IST

MS DHONI © Getty Images

देश के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत की खुशी का उस वक्त ठिकाना नहीं रहा जब उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का साइन किया हुआ बैट तोहफे में मिला। श्रीकांत धोनी के बड़े प्रशंसक है और उन्होंने बीसीसीआई के चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद से धोनी की हस्ताक्षर वाले बल्ले की मांग की थी। पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत के पिता केवीएस कृष्णा ने प्रसाद को विकेटकीपर बनने के लिए प्रेरित किया था।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/ipl-2018-match-55-delhi-daredevils-opt-to-bat-against-mumbai-indians-714026″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

प्रसाद ने कहा, ‘‘मैं आपको ये बताना चाहूंगा कि किदांबी श्रीकांत गुंटूर से मेरे बचपन के नायक किट्टू चाचा (केवीएस कृष्णा) के बेटे हैं जिन्होंने मुझे क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया। श्रीकांत धोनी के बड़े प्रशंसक हैं। उन्होंने एक दिन मुझसे एमएस धोनी के साइन किए हुए बैट की मांग की थी। जिस पर मैंने उन्हें कहा था कि अगर वो बैडमिंटन में शीर्ष रैंकिंग पर पहुंचेंगे तो उन्हें ये तोहफा मिलेगा।’’

प्रसाद ने कल हैदराबाद स्थित पुलेला गोपीचंद अकादमी में श्रीकांत को ये बल्ला दिया। प्रसाद ने कहा कि जब उन्होंने धोनी से श्रीकांत की ख्वाहिश के बारे में बताया तो धोनी खुशी से इसके लिए तैयार हो गए। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने श्रीकांत की ख्वाहिश के बारे में धोनी को बताया। धोनी ये सुनकर काफी खुश हुए और उन्होंने मुझे कहा कि वो खुद एक बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और भारतीय बैंडमिंटन पर नजर रखते हैं। धोनी ने मेरे घर श्रीकांत के लिए बल्ला भेजा जिसमें उनका आटोग्राफ भी था।’’

Editor's Pick