This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
महेन्द्र सिंह धोनी ने बांधे रविचन्द्रन अश्विन की तारीफों के पुल
साल 2015 में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर नंबर एक टेस्ट गेंदबाज बन चुके हैं रविचन्द्रन अश्विन
Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - January 6, 2016 1:03 PM IST


भारतीय एकदिवसीय और टी-20 टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने देश के मौजूदा स्टार स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन की मंगलवार को जमकर तारीफ की धोनी ने कहा कि अश्विन ऐसे गेंदबाज हैं जिन पर वह हमेशा भरोसा करते हैं। उल्लेखनीय है कि अश्विन ने नंबर एक टेस्ट गेंदबाज के तौर पर वर्ष का समापन किया और ऐसा करने वाले वह भारत के पहले गेंदबाज बन गए। अश्विन बीते वर्ष टेस्ट क्रिकेट में सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 2015 में नौ टेस्ट मैच खेले और 62 विकेट चटकाए, जिसमें सात बार उन्होंने पांच या उससे अधिक विकेट हासिल करने के कारनामा किया। बीते वर्ष उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 66 रन देकर सात विकेट रहा। ALSO READ: ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर अच्छा प्रदर्शन करूंगा: अजिंक्य रहाणे
धोनी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने से पहले एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “अश्विन बहुत अलग तरह के गेंदबाज हैं। वह जब भी गेंदबाजी करते हैं, बहुत सोच विचार करते हैं। वह मैदान पर बेहद सकारात्मक रहते हैं। मैंने उनसे हमेशा अपनी गेंदबाजी पर पूरा ध्यान लगाने के लिए कहा, और किसी चीज पर नहीं।” धोनी ने कहा, “वह लंबे समय से भारतीय टीम के लिए मूल्यवान बने हुए हैं। मैं उन पर हमेशा भरोसा करता हूं, चाहे मैच की शुरुआत हो या आखिरी के 10 ओवर। जब तेज गेंदबाज अच्छा नहीं कर पाते तो अश्विन मेरा काम सहज करते हैं।” ALSO READ: ऑस्ट्रेलियाई सरज़मीं पर आठ साल बाद वनडे श्रृंखला जीतने को बेताब टीम इंडिया
TRENDING NOW
धोनी ने हरफनमौला रविन्द्र जडेजा और युवा स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल की भी घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए सराहना की। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल किए गए युवा खिलाड़ियों में गुरकीरत सिंह मान, ऋषि धवन, बारिंदर सरान और मनीष पांडेय शामिल हैं। इन खिलाड़ियों क एकदिवसीय टीम में जगह दी गई है, जबकि टी-20 टीम में हार्दिक पांड्या को पहली बार मौका दिया गया है। ALSO READ: ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर इन 5 भारतीय खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
