एम एस धोनी ने फार्म हाउस में दी जबर्दस्त पार्टी, स्टीवन स्मिथ की हुई जमकर खातिरदारी

टिम पेन, मोजेज हेनरीके और अनुपम खेर भी पार्टी में शामिल हुए

Edited By : Gunjan Tripathi |Oct 03, 2017, 04:26 PM IST

Published On Oct 03, 2017, 04:26 PM IST

Last UpdatedOct 03, 2017, 04:26 PM IST

महेंद्र सिंह धोनी-स्टीवन स्मिथ © AFP

रांची में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले पहले टी20 मैच से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फार्म हाउस ‘कैलाशपति’ में डिनर पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी के खास मेहमान रहे ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान स्टीवन स्मिथ और फिल्म अभिनेता अनुपम खेर। स्मिथ के साथ टिम पेन और मोजेज हेनरीके को भी माही की मेहमान नवाजी देखने का मौका मिला। बता दें कि 7 अक्टूबर को रांची के जीएससीए स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली तीन मैचों की सीरीज का पहला टी20 खेला जाएगा।

A post shared by MS Dhoni / Mahi7781 (@msdhoni.fc) on

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पार्टी के दौरान धोनी ने अनुपम खेर के साथ तस्वीरें खिंचवाई। गौरतलब है कि अनुपम खेर जो कि झारखंड फिल्म तकनीकी सलाहकार बोर्ड के चेयरमैन हैं, उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म में धोनी के पिता की भूमिका निभाई थी। ये फिल्म धोनी के जीवन से प्रभावित थी, जिसमें मुख्य भूमिका में सुशांत सिंह राजपूत थे। रियल पिता और रील पिता के साथ ली गई धोनी की तस्वीरें जल्द वायरल हो गई। हालांकि इस पार्टी के दौरान धोनी की पत्नी साक्षी और नन्हीं बेटी जीवा कहीं नजर नहीं आए। [ये भी पढ़ें: टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को हराकर पाकिस्तान से जीतेगी टीम इंडिया!]

धोनी और स्मिथ आईपीएल में एक ही टीम राइजिंग पुणे सुपरजायंट के लिए खेलते थे। नौवें सीजन में टीम की कप्तानी धोनी ने की थी लेकिन अगले सीजन में टीम की कमान स्मिथ को दे दी गई थी। आईपीएल 10 की उप-विजेता रही पुणे टीम अगले सीजन में नजर नहीं आएगी।

Editor's Pick