×

टीम इंडिया ने हमेशा प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट खेला: धोनी

श्रृंखला में 400 से अधिक रन बनाने वाले रोहित को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - January 24, 2016 10:50 AM IST

महेंद्र सिंह धोनी © Getty Images
महेंद्र सिंह धोनी © Getty Images

भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के अंतिम मैच में शनिवार को जीत हासिल कर सम्मान बचाए रखा। भारत हालांकि यह श्रृंखला 1-4 से हार गया। लेकिन अंतिम मैच में मिली जीत आने वाली टी-20 श्रृंखला के लिए टॉनिक का काम कर सकती है। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को मैच जीतने के बाद कहा कि एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान भारतीय टीम ने हमेशा प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट खेली। हालांकि धोनी ने टीम की कमजोरियों को सुधार की बात भी स्वीकार की। मैच के बाद भारतीय कप्तान ने कहा, “हमने प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट खेली। हमारा लक्ष्य मैचों को जीतना था। पहले चार मैच जो हम हार गए वह काफी नजदीकी रहे, लेकिन हम उनका समापन सफलता के साथ नहीं कर पाए।” ये भी पढ़ें: मैंने विराट कोहली की आलोचना नहीं की: मैक्सवेल

धोनी ने टीम के ऊपरी क्रम की तारीफ की और कहा, “हमारे ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों ने शानदार खेला, लेकिन हमारा मध्यक्रम और निचला क्रम उनका साथ नहीं दे सका।” गौरतलब है कि भारत के ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों रोहित शर्मा, शिखर धवन और विराट कोहली में से किसी ना किसी ने हर मैच में शतक लगाया और श्रृंखला गंवाने के बावजूद श्रृंखला में 400 से अधिक रन बनाने वाले रोहित को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। ये भी पढ़ें: वेस्टइंडीज की पिच खेलने लायक नहीं: जेसन होल्डर

धोनी ने वहीं अपने गेंदबाजों से निराश जाहिर की और कहा, “हमारे पास अच्छा गेंदबाजी आक्रमण नहीं था। हमें यहां सुधार करने की जरूरत है साथ ही श्रेत्ररक्षण में भी हमें सुधार करने की जरूरत है।” धोनी ने अंतिम मैच में शतक लगाने वाले मनीष पांडेय की तारीफ भी की। वहीं ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने कहा कि इस श्रृंखला में काफी रन बने और उनके बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया। ये भी पढ़ें: विराट कोहली के प्यार में पड़ी ये पाकिस्तानी महिला क्रिकेटर

स्मिथ ने कहा, “इस श्रृंखला में काफी रन बने, मुझे खुशी है कि हमारे बल्लेबाजों ने शानदार खेला।”

TRENDING NOW

अंतिम मैच हारने पर स्मिथ ने कहा, “भारत को लक्ष्य का पीछा करने में महारत हासिल है और उन्होंने वही किया। हमने कुछ मौके गंवाए लेकिन यह क्रिकेट में होता रहता है।”