×

टी20 विश्व कप में भारत के निचले क्रम को योगदान देना होगा: महेन्द्र सिंह धोनी

श्रीलंका के खिलाफ हालिया टी20 में टीम की जीत से खुश दिखे कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - February 16, 2016 1:16 PM IST

धोनी ने विश्व कप जीतने के लिए लोवर आर्डर के योगदान को महत्वपूर्ण बताया © AFP
धोनी ने विश्व कप जीतने के लिए लोवर आर्डर के योगदान को महत्वपूर्ण बताया © AFP

भारतीय वनडे और टी20 टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी श्रीलंका के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज में भारतीय टीम की जीत से उत्साहित हैं। हालांकि धोनी ने ये भी कहा कि अगर भारत को टी20 विश्व कप जीतना है तो भारतीय लोवर आर्डर को रन बनाने होंगे। श्रीलंका के खिलाफ पुणे में खेले गए पहले दो टी20 मुकाबलों में भारतीय लोवर आर्डर को मौका मिला था लेकिन वो इस मौके को भुनाने में नाकाम रहे। हालांकि पहले मैच में रविचन्द्रन अश्विन ने 31 रनों की पारी खेली थी। तीसरे मैच में भारतीय टीम ने सिर्फ 1 विकेट खोकर जीत हासिल कर लिया इस वजह से लोवर आर्डर को मौका नहीं मिला। यदि भारत को ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाना है तो लोवर आर्डर को दृढ़ मनोदशा दिखानी होगी। ALSO READ: तो धोनी ने इसलिए अनजान खिलाड़ी को खरीदा करोड़ों में

इंग्लिश डेली द हिंदू से बात करते हुए धोनी ने कहा कि स्पिनर हमारे लिए एक्सट्रा अडवांटेज हैं क्योंकि यह टूर्नामेंट भारत में खेला जा रहा है। धोनी ने आगे कहा कि टीम को लोवर आर्डर के बल्लेबाजों की बड़े शाट लगाने की क्षमता की भी जरूरत होगी। बल्लेबाज अगर 6-7 या 8 गेंद खेलकर 10 या 12 रन बना देते हैं तो ये रन टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण होंगे। ALSO READ: टी20 विश्व कप 2016 की प्रबल दावेदार टीम इंडिया: धोनी

TRENDING NOW

धोनी ने कहा कि आप खेल में एक भी खराब दिन नहीं झेल सकते क्योंकि एकबार नॉकआउट स्टेज शुरू हो गया तो ये एक लॉटरी जैसा हो जाएगा। इसलिये मेरा मानना है कि निरंतरता बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है। धोनी श्रीलंका के खिलाफ हालिया सीरीज में अश्विन के प्रदर्शन से भी खुश नजर आए। उन्होने अश्विन की तारीफ करते हुए कहा कि अश्विन ने हमें तेज गेंदबाजों को बीच के ओवरों में इस्तेमाल करने का विकल्प दे दिया है।