- क्रिकेट न्यूज़
- News
- MS Dhoni: Individual preferences should not be criticised
रणजी ट्रॉफी ना खेलने पर बोले धोनी, 'निजी फैसलों के लिए किसी की आलोचना नहीं की जानी चाहिए'
पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर और गौतम गंभीर ने घरेलू क्रिकेट में हिस्सा ना लेने के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटरों की आलोचना की थी।
Published On Dec 29, 2018, 02:52 PM IST
Last UpdatedDec 29, 2018, 02:52 PM IST
MS Dhoni © PTI
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से मिले लंबे ब्रेक के दौरान घरेलू क्रिकेट ना खेलने की वजह समीक्षकों की आलोचना झेल रहे भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने इस मुद्दे पर खुलकर बयान दिया है। पूर्व कप्तान का मानना है कि निजी प्राथमिकताओं और अपने लिए चुने गए फैसलों को लेकर किसी की भी आलोचना नहीं की जानी चाहिए।
बॉल टैंपरिंग बैन खत्म होते ही पर्थ स्क्रॉचर्स में लौटे कैमरून बैनक्रॉफ्ट
एक कार्यक्रम के चलते अपने दूसरे घर पहुंचे चेन्नई पहुंचे धोनी ने कहा, “खिलाड़ियों का ध्यान रखना जरूरी है। हमें यात्रा के हिसाब से घरेलू सर्किट को हर एक खिलाड़ी के लिए थोड़ा सरल बनाना होगा। वहीं ये भी अहम है कि आप टी20 क्रिकेट और किसी के निजी फैसले की आलोचना ना करें।”
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में लौटे धोनी भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेली गई टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं थे। 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके धोनी फिलहाल मैदान से दूर हैं। ऐसे में पूर्व कप्तान ने उनके घरेलू क्रिकेट में भाग ना लेने पर नाराजगी जताई थी।
मेलबर्न टेस्ट: जीत से दो विकेट दूर भारत, स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया 258/8
गावस्कर ने कहा था कि, “धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 नहीं खली, उससे पहले वो वेस्टइंडीज के खिलाफ भी नहीं खेले और वो टेस्ट सीरीज भी नहीं खेल रहे हैं। उन्होंने आखिरी मैच अक्टूबर में खेला था और अगला मैच जनवरी में खेलेंगे। ये बहुत बड़ा गैप है। जैसे जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, ऐसे में अगर आप क्रिकेट से लंबा ब्रेक लेते हैं तो आपकी शरीर धीमा हो जाता है। अगर आप घरेलू स्तर पर कोई भी फॉर्मेट खेलेंगे तो आपको लंबी पारियां खेलने का मौका मिलेगा, जो आपके लिए अच्छा अभ्यास होगा।”