add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

मेरे आदर्श महेंद्र सिंह धोनी हैं: मोहित अहलावत

मोहित अहलावत ने हाल ही में एक टी20 मुकाबले में तिहरा शतक जड़ने का कारनामा किया था

user-circle cricketcountry.com Written by Manoj Shukla
Last Updated on - February 10, 2017 12:28 PM IST

मोहित अहलावत, फोटो साभार: फेसबुक अकाउंट
मोहित अहलावत, फोटो साभार: फेसबुक अकाउंट

टी20 क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ सुर्खियों में आने वाले 21 वर्षीय दिल्ली के युवा बल्लेबाज मोहित अलहावत ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। अहलावत ने धोनी को लकर कहा है कि वह धोनी को अपना आदर्श मानते हैं। अहलावत ने दिल्ली के ललिता पार्क में मावी XI और फ्रेंड्स XI के बीच खेले गए टी20 मैच में मावी XI की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए 72 गेंदों में 300 रनों की पारी खेली थी और उन्होंने अपनी पारी में 39 छक्कों के साथ 14 चौके भी जड़े थे। अहलावत के तिहरे शतक की बदौलत मावी XI ने 20 ओवरों में 416 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया था। अपनी पारी पर बोलते हुए अहलावत ने कहा कि जब मैं बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरा, तो मैं किसी भी रिकॉर्ड के बारे में नहीं सोच रहा था और सिर्फ अपनी टीम के लिए अच्छा करना चाहता था। लेकिन जब मैं बल्लेबाजी करने लगा तो मेरे शरीर में अपने आप ही ऊर्जा जाग गई और मैं बड़े शॉट खेलने लगा। लेकिन मैंने अपनी पारी के दौरान क्रिकेटिंग शॉट ही खेले। ये भी पढ़ें: भारत बनाम बांग्लादेश एकमात्र टेस्ट के लाइव ब्लॉग को पढ़ने के लिए क्लिक करें

अहलावत ने आगे कहा, ”मैं धोनी का अनुसरण करता हूं और उनकी तकनीक पर बारीक नजर रखता हूं।” जब अहलावत से उनके भविष्य पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मेरा अगला लक्ष्य रणजी ट्रॉफी टीम में वापसी करना है। मैं 2015 में रणजी ट्रॉफी टीम से बाहर हो गया था और इस लिहाज से मेरा अगला लक्ष्य फिर से टीम में वापसी करने का है। आपको बता दें कि अहलावत ने नवंबर 2015 में रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया था, लेकिन वह अपना प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे थे। अहलावत ने कहा कि मैं सिर्फ अच्छा खेलने पर ध्यान दे रहा हूं और मैं अपना शत-प्रतिशत देना चाहता हूं। अगर मैं ऐसा करने में कामयाब होता हूं, तो निश्चित तौर पर मुझे भारत के लिए टेस्ट-वनडे और आईपीएल में चुना जा सकता है। भारत के बाहर अहलावत ने एबी डिविलियर्स को अपना आदर्श बताया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source