- क्रिकेट न्यूज़
- News
- MS Dhoni is the hero of our country says Rishabh Pant
रिषभ पंत ने कहा, महेंद्र सिंह धोनी ही हैं ‘देश के हीरो’
पंत ने महेंद्र सिंह धोनी को ‘देश का नायक’ करार दिया और कहा कि पूर्व कप्तान ने उन्हें धैर्य रखने और दबाव की परिस्थितियों को झेलना सिखाया।
Published On Dec 11, 2018, 12:33 PM IST
Last UpdatedDec 11, 2018, 12:33 PM IST
Rishabh Pant and MS Dhoni
एडिलेड टेस्ट में विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने वाले भारतीय विकेटकीपर रिषभ पंत ने अपनी उपलब्धि का श्रेय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दिया है। पंत ने महेंद्र सिंह धोनी को ‘देश का नायक’ करार दिया और कहा कि पूर्व कप्तान ने उन्हें धैर्य रखने और दबाव की परिस्थितियों को झेलना सिखाया।
पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 11 कैच लेकर किसी विकेटकीपर के एक टेस्ट में सर्वाधिक कैच के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। उन्होंने इंग्लैंड के जैक रसेल और दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स के रिकार्ड की बराबरी की। इस बीच पंत ने ऋद्धिमान साहा के दस कैच के रिकॉर्ड को तोड़ा।
पढ़ें:- पंत का एक और धमाल, धोनी को पीछे छोड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में छह कैच लेकर धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी करने वाले पंत ने क्रिकेट.काम.एयू से कहा, ‘‘वह (धोनी) देश का नायक है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने एक इंसान और एक क्रिकेटर के रूप में उनसे काफी कुछ सीखा है। जब भी वह आसपास होते हैं तो मैं एक व्यक्ति के तौर पर खुद को आत्मविश्वास से भरा पाता हूं। अगर मुझे कोई भी परेशानी होती है तो उसे मैं उनसे साझा करता हूं और वह तुरंत ही उसका समाधान बता देते हैं।’’
पढ़ें:- एडिलेड में पंत ने की कमिंस की स्लेजिंग, वायरल हुआ वीडियो
पंत ने कहा, ‘‘विकेटकीपर और खिलाड़ी के रूप में उन्होंने मुझे यहां (एडीलेड) जैसी दबाव की परिस्थितियों में धीरज बनाये रखना सिखाया। आपको शांतचित रहकर अपना शत प्रतिशत देना होता है। ’’
अपने रिकॉर्ड के बारे में पंत ने कहा, ‘‘मैंने कभी रिकार्ड के बारे में नहीं सोचा लेकिन अपने नाम के आगे कुछ कैच लिखवाना अच्छा है। उपलब्धि हासिल करना अच्छा है लेकिन मैं इस बारे में अधिक नहीं सोच रहा हूं।’’