×

महेंद्र सिंह धोनी "एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी" के सेट पर सुशांत सिंह राजपूत से मिले

धोनी की बायोपिक में सुशांत सिंह राजपूत धोनी के किरदार में नजर आएंगे

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 15, 2015 5:13 PM IST

महेंद्र सिंह धोनी(मध्य में), सुशांत सिंह राजपूत(दाएं) और फिल्म क्रू मेंबर के साथ Photo courtesy: Instagram
महेंद्र सिंह धोनी(मध्य में), सुशांत सिंह राजपूत(दाएं) और फिल्म क्रू मेंबर के साथ © IANS

भारतीय टीम के विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म, “एमएस धोनी: द अनटोल्ड  स्टोरी”,  के सेट पर पहुंचे। वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर जो इस फिल्म में धोनी के पिता पान सिंह का किरदार निभा रहे हैं उन्होंने ट्विटर पर सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म के सेट पर नजर आ  रहे महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर साझा की है। इस फोटो में धोनी और सुशांत के साथ फिल्म का एक क्रू  मेंबर भी नजर आ रहा है। अनुपम खेर जो अक्सर अपनी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी से जुड़ी  बातों को सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं आजकल अपनी आने वाली फिल्म के लिए रांची में शूटिंग करने में व्यस्त हैं। इस बायोपिक में सुशांत धोनी के किरदार में नजर आएंगे। “एमएस धोनी: द  अनटोल्ड स्टोरी” अगले साल रिलीज होगी। इस फिल्म को नीरज पांडे निर्देशित  कर रहे हैं। ये भी पढ़े:अरुण लाल ने भारत-पाक सीरीज को लेकर जताई उम्मीदें

TRENDING NOW

धोनी सीमित ओवर के मैचों में भारत के सफलतम कप्तानों में से एक हैं साथ ही क्रिकेट को बेहद पसंद करने वाले इस देश में वह युवाओं का जुनून हैं। धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से पिछले साल दिसंबर में संन्यास ले लिया था, लेकिन वह अभी भी सीमित ओवरों की क्रिकेट में सक्रिय हैं। वह सीमित ओवरों की क्रिकेट में भारतीय टीम के कप्तान हैं। पिछले कुछ दिनों से वह फॉर्म में नहीं है जिसके कारण उन्हें निंदा भी झेलनी पड़ी है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि धोनी जल्दी ही पूरे दमखम के साथ वापसी करेंगे। भारत को जनवरी, 2016 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। इस दौरे में भारतीय टीम 5-वनडे और 3 टी20 मैच खेलेगी। ये भी पढ़े: क्यों पकड़ी थी जॉन राइट ने वीरेंद्र सहवाग की कॉलर?