add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL 2026: CSK के फैंस से लिए अच्छी खबर, धोनी पर टीम मैनेजमेंट ने किया बड़ा ऐलान, सीईओ ने कहा...

चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ कासी विश्वनाथन ने महेंद्र सिह धोनी पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने धोनी की भूमिका पर तो कुछ नहीं कहा लेकिन इतना जरूर कहा कि वह सभी मैच खेल सकते हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - March 11, 2026 2:26 PM IST

चेन्नई: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सीईओ कासी विश्वनाथन (Kasi Viswanathan) ने कहा है कि टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आईपीएल 2026 में (MS Dhoni in IPL 2026) सभी मैच खेल सकते हैं. उनके रोल पर आखिरी फैसला टीम मैनेजमेंट करेगा. सीएसके सीईओ कासी विश्वनाथ ने कहा कि मेरे हिसाब से धोनी सीजन के सभी मैच खेलेंगे.

MS Dhoni खेलेंगे IPL 2026 के सभी मैच!

क्या धोनी अगले सीजन विकेटकीपिंग भी करेंगे? इस सवाल के जवाब में कासी विश्वनाथ ने कहा, ‘यह मैं नहीं कह सकता. यह क्रिकेट का फैसला है जो क्रिकेट स्टाफ लेगा, प्रशासनिक स्टाफ नहीं. इसलिए वे तय करेंगे कि वह बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे या विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर, या एक इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सीएसके ने संजू सैमसन को टीम में शामिल किया है. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि संजू बतौर विकेटकीपर मैदान में नजर आ सकते हैं.

सीएसके सीईओ ने भारतीय टीम को टी20 विश्व कप 2026 का चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले सीएसके के खिलाड़ियों संजू सैमसन और शिवम दुबे की जमकर प्रशंसा की और कहा कि दोनों पर गर्व है. उन्होंने कहा, ‘हम बहुत खुश हैं कि इंडिया ने वर्ल्ड कप जीता है, वो भी बैक-टू-बैक. हम इसलिए खुश हैं क्योंकि सीएसके दो खिलाड़ी, संजू और शिवम दुबे ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. इससे हमें टीम पर बहुत आत्मविश्वास मिलता है कि वह यहां भी अच्छा करेंगे.’

कब आएगा IPL Schedule 2026

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है. सभी 10 टीमों ने आगामी सीजन के लिए तैयारी शुरू कर दी है. हाल ही में खत्म हुए टी20 विश्व कप का हिस्सा रहे खिलाड़ी जल्द ही अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी से जुड़ेंगे.

कैंप में खिलाड़ियों की तैयारियों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘अभ्यास अच्छा चल रहा है. अभी तक कोई समस्या नहीं हुई है.’ टूर्नामेंट का शेड्यूल गुरुवार को घोषित हो सकता है.