- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ms Dhoni out from wisden india all time t20 team
टी-20 वर्ल्ड कप से पहले विजडन ने जारी की भारत की ऑलटाइम T20 टीम, धोनी को किया बाहर
इस टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली के साथ वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह और सुरेश रैना को शामिल किया गया है, इसके अलावा विस्फोटक बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव और हार्दिक पांड्या को भी जगह दी गई है.
Published On Oct 12, 2022, 04:07 PM IST
Last UpdatedOct 12, 2022, 04:07 PM IST
India all time T20 Team
टी-20 वर्ल्ड कप से पहले विजडन ने ऑल टाइम इंडियन टी-20 टीम जारी की है. इस टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली के साथ वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह और सुरेश रैना को शामिल किया गया है, मगर सबसे हैरान करने वाली बात है कि इस टीम में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम नहीं है.
इस टीम में धोनी की जगह विकेटकीपर के रूप में दिनेश कार्तिक को जगह दी गई है, जो वर्तमान में टी-20 टीम का हिस्सा हैं. दिनेश कार्तिक ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल हैं. विजडन ने जो टीम बनाई है, उसमें सात ऐसे खिलाड़ी हैं, जो टी-20 वर्ल्ड कप में खेलते नजर आएंगे.
इस टीम में गेंदबाजी की कमान भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, आशीष नेहरा और रविचंद्रन अश्विन को दी गई है, जबकि भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग 12वें खिलाड़ी के रूप में शामिल है.
MS Dhoni, the captain of India’s 2007 World T20-winning side, doesn’t make the cut 👀https://t.co/Nm1bZFQDN0
— Wisden (@WisdenCricket) October 11, 2022
भारत की ऑलटाइम टी-20 टीम:
1. रोहित शर्मा 2. विराट कोहली 3. सूर्यकुमार यादव 4. युवराज सिंह 5. हार्दिक पंड्या 6. सुरेश रैना 7. दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर) 8. आर अश्विन 9. भुवनेश्वर कुमार 10. जसप्रीत बुमराह 11. अशीष नेहरा 12. वीरेंदर सहवाग
एमएस धोनी के बाहर रखने पर सवाल:
हालांकि एमएस धोनी को टीम से बाहर रखने से सोशल मीडिया पर लोगों की नाराजगी देखने को मिल रही है. इस टीम से धोनी को बाहर रखना लोगों को रास नहीं आ रहा है, हालांकि विजडन ने कहा है कि टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान धोनी को बाहर रखना आसान नहीं था.