This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
बुमराह और हार्दिक ने अच्छा प्रदर्शन कियाः धोनी
धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया के युवा गेंदबाजों के प्रदर्शन पर खुशी जताई
Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - January 27, 2016 11:04 AM IST


एडिलेड ओवल मैदान पर मंगलवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मैच में 37 रनों से जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने अपनी टीम के युवा गेंदबाजी आक्रमण की सराहना की। गौरतलब है कि इस मैच में भारतीय टीम में दो युवा तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को मौका दिया गया था और दोनों ही गेंदबाजों ने मिलकर आस्ट्रेलिया के पांच विकेट चटकाए। मैच के बाद धोनी ने कहा, यह एक अच्छा मैच रहा। अपने गेंदबाजों को बल्लेबाजों को बड़े शॉट लगाने के लिए मजबूर करते देखकर अच्छा लगा। रोहित शर्मा ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई, जिसे विराट कोहली और सुरेश रैना ने बेहतरीन तरीके से आगे बढ़ाया। ALSO READ: नंबर एक टेस्ट टीम बनी टीम इंडिया
भारत ने आस्ट्रेलिया को इस मैच में 37 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने विराट कोहली (नाबाद 90) और सुरेश रैना (41) की नायाब पारियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 188 रन बनाए और उसके बाद आस्ट्रेलियाई टीम को 19.3 ओवरों में 151 रनों पर ढेर कर दिया। ALSO READ: विश्व कप से पहले टीम की यह जीत महत्वपूर्ण हैंः विराट कोहली
धोनी ने आगे कहा कि रैना और युवी को मैच से पहले अभ्यास का मौका कम मिल सका था, इसलिए बल्लेबाजी क्रम में मैं युवराज से ऊपर उतरा। कोहली और रैना की बेहतरीन बल्लेबाजी के बाद हमने उतनी ही शानदार गेंदबाजी भी की।
TRENDING NOW
युवा गेंदबाज पांड्या पर धोनी ने कहा कि मुझे पता था कि पदार्पण करते हुए पहले ओवर से वह जल्द ही उबर आएगा। उसने शानदार यॉर्कर गेंदे फेंकी, हालांकि उसने कई वाइड गेंदे भी डाली। भारत के लिए पदार्पण मैच खेल रहे तेज गेंदबाज बुमराह ने सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए। तीन मैचों की श्रृंखला में भारत अब शुक्रवार को मेलबर्न पार्क स्टेडियम में दूसरा मैच खेलेगा।
