×

विजय हजारे ट्रॉफी 2015-16 में एमएस धोनी ने झारखंड टीम का कप्तान बनने से किया इंकार

धोनी इस समय यूएस में हैं वह मंगलवार को भारत लौटेंगे

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - December 8, 2015 3:00 PM IST

महेंद्र सिंह धोनी © AFP
महेंद्र सिंह धोनी © AFP

अगले कुछ दिनों में शुरू होने वाली विजय हजारे ट्रॉफी में भारतीय टीम के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सीमित ओवरों की घरेलू क्रिकेट श्रृंखला में वापसी करेंगे। साल 2007 के बाद से पहली बार धोनी भारत की घरेलू श्रृंखला में खेलते नजर आएंगे। वह इस टूर्नामेंट में अपनी घरेलू टीम झारखंड की ओर से खेलेंगे। हालांकि, धोनी ने इस टीम की कप्तानी करने से इंकार कर दिया है। उनकी इस टीम के कप्तान उनसे उम्र में बहुत छोटे वरुन अरोन करेंगे। खबरों के मुताबिक झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने जब धोनी के समक्ष कप्तान बनने का प्रस्ताव रखा तो उन्होंने उसे ठुकरा दिया और कहा वह कप्तानी के लिए सही चुनाव नहीं है, क्योंकि टीम में जो खिलाड़ी हैं वह उनकी क्षमता से वाकिफ नहीं है।

मिड डे में छपी खबर के मुताबिक जेएससीए के सचिव राजेश वर्मा ने बताया था कि धोनी को अपने प्रदेश की टीम की कमान विजय हजारे ट्राफी 2015-16 में संभालने के लिए प्रस्तावित किया गया था। उन्होंने बताया कि उनकी टीम में कई अच्छे युवा क्रिकेटर हैं जिनमें से कई अंडर-19 और अंडर-23 खेल चुके हैं। धोनी चाहते हैं कि इस टीम की कप्तानी कोई युवा खिलाड़ी करे ताकि वह राज्य की टीम का जिम्मा भविष्य में उठा सके।

TRENDING NOW

धोनी ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वह भारतीय टीम के सीमित ओवर क्रिकेट के कप्तान हैं। आजकल धोनी अमेरिका में हैं जहां वह गोल्फ चैरिटी ईवेंट के लिए गए हुए हैं। वह मंगलवार को भारत लौट रहे हैं और जल्दी ही टीम को ज्वाइन करेंगे। धोनी घेरलू क्रिकेट में खेलकर अपने आपको फिर से सीमित ओवर की क्रिकेट के लिए तैयार कर सकेंगे। भारतीय टीम जनवरी 2016 में ऑस्ट्रेलिया का दौर करेगी जहां वह पांच एकदिवसीय मैच व तीन टी20 मैच सीरीज खेलेगी। वहां से लौटने के बाद वह श्रीलंका के साथ तीन टी20 मैचों की घरेलू श्रृंखला खेलेगी। इसके बाद भारतीय टीम एशिया कप में भाग लेगी जो आईसीसी टी20 विश्व कप के बाद खेला जाएगा।