CSK की पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, क्या धोनी कहेंगे अलविदा ?

धोनी ने आईपीएल की शुरुआत से पहले टीम की कप्तानी छोड़ी थी और उनकी जगह रुतुराज गायकवाड़ को टीम का नया कप्तान बनाया गया था. इसके बाद से ही इसकी चर्चा है कि आईपीएल में यह उनका आखिरी सीजन है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |May 12, 2024, 04:42 PM IST

Published On May 12, 2024, 04:42 PM IST

Last UpdatedMay 12, 2024, 04:42 PM IST

MS Dhoni

(Image credit- IPL/BCCI)

चेन्नई. आईपीएल 2024 में आज चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने है. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जा रहा है. चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मैच घर में खेल रही है. इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स के सोशल मीडिया पेज से एक ऐसा पोस्ट किया गया है, जिसने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी है.

मैच से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के सोशल मीडिया पेज से पोस्ट किया गया, फैंस से आग्रह है कि मैच के खत्म होने के बाद भी स्टेडियम में ही रहें, क्योंकि मैच के बाद कुछ खास होने वाला है. कहा जा रहा है कि आज फैंस को सरप्राइज मिल सकता है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्या धोनी का आखिरी मैच ?

चेन्नई सुपरकिंग्स की इस पोस्ट के बाद इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी का आज आखिरी मैच हो सकता है. कई फैंस का कहना है कि मैच के बाद रुलाने वाले हैं.

धोनी ने रुतुराज को सौंपी थी चेन्नई की कमान

माना जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी कि यह आखिरी आईपीएल सीजन है. धोनी ने आईपीएल की शुरुआत से पहले टीम की कप्तानी छोड़ी थी और उनकी जगह रुतुराज गायकवाड़ को टीम का नया कप्तान बनाया गया था. इसके बाद से ही इसकी चर्चा है कि धोनी का आईपीएल में यह आखिरी सीजन है.

Editor's Pick