×

तो धोनी ने इसलिए अनजान खिलाड़ी को खरीदा करोड़ों में

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 9 में नई टीम पुणे सुपरजाइंट्स के कप्तान हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - February 16, 2016 11:33 AM IST

महेंद्र सिंह धोनी  © Getty image
महेंद्र सिंह धोनी © Getty image

आईपीएल सीजन 9 में नीलामी को लेकर गाहे-बगाहे कई सवाल उठ रहे हैं। उनमें से एक सवाल यह है भी है कि कई नए खिलाड़ियों को भारी-भरकम रकम देकर क्यो खरीदा गया? वहीं उनसे वरिष्ठ व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सालों का अनुभव हासिल करने वाले  खिलाड़ियों को उनके मुकाबले कम दाम मिले। इस संबंध में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में चर्चा की। एक हिंदी न्यूज वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक सबसे पहले उन्होंने आईपीएल में दूसरे सबसे महंगे नीलाम  होने वाले भारतीय खिलाड़ी पवन नेगी के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि पवन नेगी को अगर 8.5 करोड़ में खरीदा गया तो इसमें कोई हैरान होने की बात नहीं है। हमने खुद उसके लिए 7.5 करोड़ तक की बोली लगाई थी। आपको अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से बोली लगानी होती है और बाद में हम पिछड़ गए। उल्लेखनीय है कि बाद में पवन नेगी  को भारतीय टी20 टीम के लिए श्रीलंका के खिलाफ टी20, एशिया कप टी20 और विश्व कप टी20 के लिए भी शामिल किया गया। ये भी पढ़ें: महेंद्र सिंह धोनी ने लॉन्च  की राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की जर्सी 

बाद में उन्होंने अपनी टीम में शामिल किए गए लेग  स्पिनर अश्विन मुरुगन (जिन्हें पुणे सुपरजाइंट्स ने 4.5 करोड़ में खरीदा है) के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि वह लेग स्पिनर हैं और हमें लेग स्पिनर की जरूरत है। वह हमें सीएसके के नेट पर गेंदबाजी करते थे और वह अच्छे गेंदबाज हैं।  साथ ही धोनी ने कहा कि काफी खिलाड़ियों को अच्छा पैसा मिल रहा है लेकिन फिर भी हजारों लाखों खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो काफी पैसा नहीं कमा पा रहे हैं। जिन भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों को अच्छे पैसे मिल रहे हैं उनके लिए मुझे खुशी है, क्योंकि अधिकांश खिलाड़ियों के पास कमाने के लिए मुख्य रूप से चार या पांच साल होते हैं। ये भी पढ़ें: जानें भारतीय क्रिकेटर्स की फेवरिट हनीमून डेस्टिनेशन

TRENDING NOW

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के सीजन 9 में नई टीम पुणे सुपरजाइंट्स के साथ जुड़े हैं। पुणे सुपरजाइंट्स में उनके साथ केविन पीटरसन, आर. अश्विन, और अजिंक्य रहाणे जैसे दिग्गज शामिल हैं। इसी साल बेटिंग के आरोप के कारण सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने आईपीएल की दो फ्रेंचाइजियों चेन्नई सुपरकिंग्स व राजस्थान रॉयल्स को अगले दो सालों के लिए निलंबित कर दिया था। इन दो टीमों की जगह दो नई टीमों पुणे सुपरजाइंट्स और गुजरात लायंस ने ली है।