add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

धोनी ने खरीदी 90 लाख की कार, देखने फैंस की उमड़ी भीड़

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय आराम के तहत टीम इंडिया से बाहर हैं

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - September 22, 2019 4:32 PM IST

क्रिकेट से दूर चल रहे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक नई जीप खरीदी है। धोनी को जीप कम्पनी की ग्रैंड चिरोखी ट्रैकहॉक के साथ झारखंड की राजधानी रांची में देखा गया।

पढ़ें: पंत को लेकर हो रही बयानबाजी से निराश हैं गौतम गंभीर

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

धोनी जब अपनी लाल रंग की मिडसाइड एसयूवी लेकर राजधानी की सड़कों पर निकले तो लोगों ने कौतूहल से अपने इस सुपरस्टार खिलाड़ी और उनकी नई जीप को देखा।


भारत में जीप की इस कार की कीमत 80 से 90 लाख रुपये है

पढ़ें: नवंबर तक भारतीय जर्सी में नहीं दिखेंगे महेंद्र सिंह धोनी

धोनी के पास कई हाई एंड कारें और एसयूवी हैं। वह फेरारी 599 जीटीओ, हमर एच2 और जीएमसी सिएरा के मालिक हैं। साथ ही उनके पास कावासाकी निंजा एच2, कांफेडेटर हेलकैट, बीएसए, सुजुजी हायाबुजा और नार्टन विंटेज बाइक्स भी हैं।