- क्रिकेट न्यूज़
- News
- MS Dhoni shares his Fitness secrets
एम एस धोनी की तरह फिट होना है तो आपको ये करना होगा...
एक कार्यक्रम में एम एस धोनी ने लोगों को दिए फिटनेस टिप्स
Published On Nov 16, 2017, 08:18 PM IST
Last UpdatedNov 16, 2017, 08:18 PM IST

एक तरफ जहां टीम इंडिया कोलकाता में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेल रही है वहीं दूसरी ओर पूर्व कप्तान और वनडे-टी20 टीम के विकेटकीपर एम एस धोनी लोगों को फिटनेस का ज्ञान दे रहे हैं। एक निजी कार्यक्रम में एम एस धोनी ने लोगों को फिट रहने का फॉर्मूला बताया। धोनी ने खुलासा किया कि फिटनेस बेहद ही आसान चीज है, इसमें बस खाने पर ज्यादा ध्यान देना है।
धोनी ने कहा, ‘फिटनेस बेहद आसान है, उसमें 80 पर्सेंट खाना है और 20 पर्सेंट वर्कआउट। आपको बस ये ध्यान रखना है कि आप कब खा रहे हो और क्या खा रहे हो। खाने का समय बहुत अहमियत रखता है। अगर आपने खाने का ध्यान रखा तो आपकी लाइफ चेंज हो जाएगी। कम चीनी, कम तेल खाइए और हां घर का घी खा सकते हैं।’ धोनी ने मजाकिए लहजे में आगे कहा, ‘घी के अंदर नहीं बैठना। छोले-भठूरे के साथ कोल्ड ड्रिंक नहीं पीना, हफ्ते में एक दिन आप चीट डे कर सकते हैं।’ धोनी ने आगे कहा कि अगर आपको पोते या पोती के साथ खेलना है तो खाने पर ध्यान देना होगा। ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए फिटनेस और जरूरी है।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-vs-sri-lanka-1st-test-day-1-virat-kohlis-team-happy-with-eden-gardens-pitch-says-sanjay-bangar-660492″][/link-to-post]
एम एस धोनी को दुनिया का सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। विकेट के बीच में उनकी रनिंग के तो कप्तान विराट कोहली भी कायल हैं। विराट कोहली ने कई बार कहा है कि धोनी जैसी फिटनेस बहुत कम लोगों की है। कई लोग धोनी की उम्र पर सवाल उठाते हैं, लेकिन टीम इंडिया का मानना है कि अगर कोई खिलाड़ी बेहद फिट है तो उसकी उम्र कोई मायने नहीं रखती। कुछ ऐसा ही एम एस धोनी साबित कर रहे हैं।