- क्रिकेट न्यूज़
- News
- MS Dhoni shares new Instagram post after two years, posts video of him driving tractor in farm
VIDEO: क्या आपने देखा धोनी का देशी अवतार, खेत में जमकर दौड़ाया ट्रैक्टर
धोनी ने 8 फरवरी को अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह ट्रैक्टर की मदद से अपने फॉर्म हाउस में खेत की जुताई कर रहे हैं।
Published On Feb 08, 2023, 09:36 PM IST
Last UpdatedFeb 08, 2023, 09:36 PM IST
Twitter/ms dhoni
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में कल यानी 9 फरवरी से पहला टेस्ट मैच खेला जाना है। इस मुकाबले को लेकर फैंस में पिछले एक सप्ताह से अलग ही उत्साह बना हुआ है। भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजरें इस मुकाबले पर लगी हैं। यही वजह है नागपुर में पहले दिन स्टेडियम के खचाखच भरने की उम्मीद है।
फैंस ही नहीं बल्कि कई पूर्व भारतीय क्रिकेटर भी भारत-ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट पर अपनी नजरें गड़ाए हुए हैं। हालांकि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक अलग ही काम में व्यस्त हैं। दरअसल, धोनी ने लंबे समय बाद सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जो माही फैंस का दिल जीत रहा है। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी ट्रैक्टर दौड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।
धोनी ने 8 फरवरी को अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह ट्रैक्टर की मदद से अपने फॉर्म हाउस में खेत की जुताई कर रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में धोनी ने लिखा, “कुछ नया सीखकर अच्छा लगा लेकिन काम खत्म होने में बहुत ज्यादा वक्त लग गया।
गौरतलब है कि धोनी ने 2 साल से भी ज्यादा लंबे समय के बाद इंस्टाग्राम पर कोई पोस्ट शेयर की है। उन्होंने पिछला इंस्टाग्राम पोस्ट 8 जनवरी 2021 को किया था। फैंस को उम्मीद है कि धोनी लगातार अब सोशल मीडिया पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहेंगे।