×

धोनी अगले कुछ सालों तक और खेलेंगे: सौरव गांगुली

सौरव गांगुली ने धोनी का पक्ष लेते हुए कहा कि वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और वह भारतीय टीम को अगले कुछ और सालों तक अपनी सेवाएं देंगे।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 23, 2015 12:39 PM IST

सौरव गांगुली © AFP
सौरव गांगुली © AFP

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने भारतीय टीम के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनमें अभी भी बहुत क्रिकेट बची है। उन्होंने कहा,
“धोनी एक महान क्रिकेटर हैं और उनका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना अलग ही वजूद है। उनमें अभी भी बहुत क्रिकेट बाकी है और वह अगले कुछ और सालों के लिए भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। हाल ही में गांगुली जमशेदपुर एक प्रसिद्ध ज्वेलरी ब्रांड के समारोह में सम्मिलित होने के लिए पहुंचे थे। गांगुली से जब पूछा गया कि अगले विश्व कप 2019 में भारतीय टीम का कप्तान कौन होगा तो गांगुली ने कहा, “हमारे पास अभी कप्तान के विषय में चर्चा करने के लिए बहुत समय है।” ये भी  पढ़ें: कीर्ति आजाद ने ट्विटर आकाउंट के सहारे अरुण जेटली को कहा ‘नपुंसक’!

उन्होंने कहा, “किसी भी खिलाड़ी को धोनी के स्तर तक पहुंचने में कठिन परिश्रम करने के साथ अच्छा प्रदर्शन करना होगा, क्योंकि विश्व क्रिकेट में धोनी ने अपना अलग से मानक तय किया है।” गांगुली से रिपोर्टरों ने पूछा कि वर्तमान भारतीय टीम में उनके जैसी आक्रामकता वाला खिलाड़ी कौन हैं तो गांगुली ने कहा यह बात विराट कोहली में नजर आती है जो टीम की अगुआई लंबे समय तक करेंगे। उन्होंने कहा, ” वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और टीम की अगुआई करने के लिए कुशल भी हैं।” सीएबी के अध्यक्ष गांगुली ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में युवराज सिंह के टीम में चुने जाने की भी प्रशंसा की। ये भी पढ़ें: तो इसलिए लिया ब्रेंडन मैक्कुलम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला

TRENDING NOW

जब उनसे पूछा गया कि क्या युवराज उम्मीदों पर खरे उतर पाएंगे तो उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि वह अपना अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अपने उत्साह को जाया नहीं जानें देंगे।” भारतीय टीम के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक रहे गांगुली ने भारत-पाक सीरीज की बहाली को लेकर कहा अपनी सहमति देते हुए कहा कि सब कुछ बीसीसीआई के हाथ में नहीं है। उन्होंने कहा, “जाहिर सी बात है कि हर कोई चाहता है कि भारत-पाक के बीच क्रिकेट सीरीज खेली जाए क्योंकि दोनों देशों के बीच मैच हमेशा रोमांचकारी होते हैं… हम भी सीरीज के लिए अपनी सहमति देते हैं लेकिन सबकुछ बीसीसीआई के हाथों में नहीं है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सरकार को कदम उठाने की जरूरत है। गांगुली ने अंत में कहा कि धोनी भारतीय टीम की ओर से अगले कुछ और साल तक खेलेंगे।