श्रीलंका वनडे सीरीज के लिए एम एस धोनी ने शुरू की ट्रेनिंग, 2.91 सेकेंड में दौड़े 20 मीटर

बैंगलोर के नेशनल क्रिकेट एकेडमी में ट्रेनिंग कर रहे हैं धोनी

Edited By : Anoop Dev Singh |Aug 11, 2017, 02:15 PM IST

Published On Aug 11, 2017, 02:15 PM IST

Last UpdatedAug 11, 2017, 02:15 PM IST

एम एस धोनी © Getty Images
एम एस धोनी © Getty Images

20 अगस्त से श्रीलंका में शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के विकेटकीपर और पूर्व कप्तान एम एस धोनी ने ट्रेनिंग शुरू कर दी है। एम एस धोनी बैंगलोर के नेशनल क्रिकेट एकेडमी में ट्रेनिंग कर रहे हैं। एम एस धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर पोस्ट कर खुद अपनी ट्रेनिंग शुरू करने की जानकारी दी। धोनी के साथ सुरेश रैना, केदार जाधव भी दिखाई दे रहे हैं। धोनी ने फोटो डालते हुए खुलासा किया कि उन्होंने 20 मीटर की रेस 2.91 सेकेंड में पूरी की और ऐसी ही कुल 3 रेस उन्होंने 8.30 सेकेंड में खत्म की।

NCA all test’s done.20 mtr in 2.91sec. Run a 3 done in 8.90sec.time for heavy lunch

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

A post shared by @mahi7781 on

सुरेश रैना ने भी एनसीए से अपनी फोटो शेयर की। उन्होंने एम एस धोनी के साथ एक सेल्फी पोस्ट की। साथ ही रैना ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ भी अपनी फोटो शेयर की।

 


टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच तीसरा टेस्ट 12 अगस्त से शुरू हो रहा है, जिसके बाद दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज और एक टी20 मैच भी खेला जाएगा। वनडे सीरीज की शुरुआत 20 अगस्त से दांबुला में होगी। दूसरा वनडे 24 अगस्त, तीसरा वनडे 27 अगस्त, चौथा वनडे 31 अगस्त और आखिरी वनडे 3 सितंबर को खेला जाएगा। वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन 13 अगस्त को होगा। खबरे हैं कि वनडे सीरीज के लिए आर अश्विन, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी को आराम दिया जा सकता है। सुरेश रैना की वनडे टीम में वापसी तय लग रही है।

Editor's Pick