• Home
  • News
  • MS Dhoni takes dig at journalist after India’s loss to West Indies in World T20 2016 Semi-final

वीडियो: विश्व कप सेमीफाइनल में हार के बाद एम एस धोनी ने पत्रकार को लताड़ा

इस मैच में भी भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का एक जबरदस्त शो देखने को मिला जब उन्होंने 47 गेंदों में 89 रन ठोंक दिए।

Edited By : Cricket Country Staff |Apr 01, 2016, 10:59 AM IST

Published On Apr 01, 2016, 10:59 AM IST

Last UpdatedApr 01, 2016, 10:59 AM IST

पत्रकार के साथ एम एस धोनी, Screenshot: Youtube
पत्रकार के साथ एम एस धोनी, Screenshot: Youtube

गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े मैदान पर वेस्टइंडीज के हाथों टीम इंडिया की विश्व कप टी20 सेमीफाइनल में हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेन्स में एक विदेशी पत्रकार ने जब कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से उनके रिटायरमेंट के बारे में पूछा तो उन्होंने उस पत्रकार को अपने पास बुलाकर कुछ इस अंदाज में जवाब दिया कि सभी भौंचक्के रह गए। दरअसल मैच में टीम इंडिया की हार पर पूछे गए इस सवाल में पत्रकार ने धोनी से पूछा था कि क्या वह भारतीय की हार के बाद क्या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेंगे? इसके बाद धोनी ने बड़ी संजीदगी से उस पत्रकार को स्टेज पर बुलाया और अपने बगल से बैठाया। इसके बाद धोनी ने उससे कुछ सवाल पूछे कि क्या क्या वह चाहते  हैं कि वह रिटायर हों? या उन्हें उनका खेल या फिटनेस अच्छी नहीं लगती? जिसका जवाब देते हुए  पत्रकार ने कहा कि उसे  भी उनका स्टाइल पसंद है। साथ ही उन्होंने  पूछा कि क्या वह मैदान पर दौड़ने में कमजोर दिखाई देते हैं? तो पत्रकार ने कहा कि वह तो बड़ी तेज दौड़ते हैं। ये भी पढ़ें: भारत बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले का फुल स्कोरकार्ड

धोनी ने फिर से उस पत्रकार से पूछा किया क्या वह 2019 विश्व कप तक खेलेंगे तो इस पर पत्रकार ने जवाब दिया  ‘हां’। इसके बाद धोनी  ने  पत्रकार से अंतिम सवाल पूछा क्या  उन्हें रिटायर होना चाहिए तो पत्रकार ने जवाब दिया कि ‘नहीं’।  धोनी ने कहा कि मैं चाहता था कि यह सवाल मुझसे कोई भारतीय मीडिया का सदस्य पूछता तो मैं उससे सवाल करता कि क्या उनके कोई बेटा है जो इतना बड़ा है कि वह खेल सके और वह कहते नहीं तो मैं पूछता कि हो सकता है आपका कोई भाई हो जो खेल सकता है और विकेटकीपर हो लेकिन अफसोस यह सवाल भारतीय पत्रकार ने नहीं पूछा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इसके पहले वेस्टइंडीज ने लेंडल सिमंस और जॉनसन चार्ल्स की जबरदस्त पारियों की बदौलत टीम इंडिया को 7 विकेट से हरा दिया और इस तरह वेस्टइंडीज ने फाइनल में जगह बनाई। टीम इंडिया दुर्भाग्य से इस मैच को हार गई जब तीन बार कैच आउट हुए सिमंस नो बॉल पर आउट ना हो सके। बहरहाल इस मैच में भी भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का एक जबरदस्त शो देखने को मिला जब उन्होंने 47 गेंदों में 89 रन ठोंक दिए। लेकिन दुर्भाग्य से उनकी यह पारी काम नहीं आई।

Editor's Pick