×

'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' का जारी हुआ फर्स्ट लुक

यह फिल्म पहले रिलीज हो जानी थी, लेकिन रिलीज तिथि के साथ समस्याओं के चलते उन्हें तिथि को मुल्तबी करके नई रिलीज डेट देनी पड़ी।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - March 9, 2016 6:20 PM IST

Dhoni-1

भारतीय क्रिकेट टीम के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बन रही फिल्म ‘एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ का भारत भर के क्रिकेटप्रेमियों और सिने प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है। यही कारण है कि यह फिल्म इस साल रिलीज होने वाली सबसे चर्चित फिल्म बन गई है। लोगों के इंतजार को थोड़ा कम करते हुए  रिहती स्पोर्ट्स के मालिक और फिल्म के प्रोड्यूसर अरुण पांडे ने फिल्म का पहला लुक जारी कर दिया है। नीरज पांडे के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में धोनी के लुक को लेकर पहले से ही चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस फिल्म में धोनी का किरदार बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत निभा रहे हैं। पिछले दिनों सुशांत धोनी की तरह अपने आपको फिट करने के लिए क्रिकेट नेट पर जमकर अपना पसीना बहाते नजर आए थे। ये भी पढ़ें: जानें विश्व में कौन क्रिकेट बोर्ड कितना अमीर है

यह फिल्म सितंबर 2, 2016 को रिलीज होगी। इस फिल्म में धोनी की मैदान के भीतर और बाहर की जिंदगी के बारे में बताया गया है ताकि लोग भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान की जिंदगी के बारे में करीब से जान सकें। इस फिल्म की स्टार कास्ट में कियारा आडवाणी, हेरी टंग्री, भूमिका चावला, के अलावा सुशांत के साथ दिशा पाटनी हैं। कियारा साक्षी धोनी का किरदारा निभाएंगी। हेरी टैंग्री युवराज सिंह का किरदार निभाएंगे। वहीं अनुपम खेर धोनी के पिता पान सिंह का किरदार निभाएंगे। सुशांत ने अपने ट्वीट के सहारे पोस्टर को साझा करते हुए लिखा है, “जिस व्यक्ति को आप जानते हैं। जिस यात्रा को आप नहीं जानते। आपको इस कहानी को जानना चाहिए। #MSDhoniTheUntoldStoryPoster”

 

TRENDING NOW

इस पोस्टर में सुशांत रेलवे स्टेशन की एक बेंच में बैठे नजर आ रहे हैं और ट्रेन उनके सामने से गुजर रही है। यह फोटो धोनी के अंदाज से प्रेरित है जो पश्चिम बंगाल के खड़गपुर स्टेशन पर टिकट कलेक्टर के रूप में कार्य करते थे। इसके पहले दिन में धोनी ने खुद पोस्टर के रिलीज के संबंध में ट्वीट किया था। यह फिल्म पहले रिलीज हो जानी थी, लेकिन रिलीज तिथि के साथ समस्याओं के चलते उन्हें तिथि को मुल्तबी करके नई रिलीज डेट देनी पड़ी।