×

एम. एस. धोनी- 'द अनटोल्ड स्टोरी' का टीजर जारी

फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित इस फिल्म में कियारा आडवाणी, अनुपम खेर और हेरी तांगड़ी भी हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - March 16, 2016 4:36 PM IST

महेंद्र सिंह धोनी ©AFP
महेंद्र सिंह धोनी ©AFP

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक ‘एम. एस.धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ का टीजर जारी कर दिया गया है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने ऐसे समय में फिल्म का टीजर जारी किया है, जबकि टी-20 विश्व कप के मैच हो रहे हैं। नीरज पांडे निर्देशित इस फिल्म में धोनी का किरदार सुशांत निभा रहे हैं। फिल्म के 48 सेकंड के टीजर में सुशांत भारतीय रेलवे के टिकट कलेक्टर के रूप में नजर आ रहे हैं। सुशांत ने टीजर का लिंक साझा करते हुए ट्विटर पर लिखा, “अनकही कहानी का सफर शुरू हो गया है। टीजर देखें।”

इसमें सुशांत को टिकट कलेक्टर के रूप में अपने वरिष्ठों से निर्देश लेते सुना जा सकता है। साथ ही पूर्व भारतीय क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट टीम के निदेशक रविशास्त्री की विश्व कप 2011 के फाइनल मैच की कमेंट्री भी सुनी जा सकती है, जब धोनी के नेतृत्व में भारत ने दूसरी बार विश्व कप जीता था। ये भी पढ़ें: वीडियो: मौका मौका ये विज्ञापन एक बार फिर से आया। पाकिस्तानी फैन ने कहा इस बार छक्का मारकर दिखा दो, देखे वीडियो

फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित इस फिल्म में कियारा आडवाणी, अनुपम खेर और हेरी तांगड़ी भी हैं। ‘एम. एस. धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी’ दो सितंबर को रिलीज होगी। आपको बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय विश्व कप मैचों में व्यस्त हैं। टी20 विश्व कप में टीम इंडिया का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड से था जिसे न्यूजीलैंड ने जीत लिया।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने बेहद लचर प्रदर्शन किया और जल्दी आउट हो कर पवेलियन की ओर चलते बने। टीम इंडिया अपना दूसरा मुकाबला पाकिस्तान से 19 मार्च को ईडन गार्डन पर खेलेगी।

TRENDING NOW