add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL 2020 के बाद भविष्य को लेकर फैसला करेंगे महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय टीम के सीनियर विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल स्क्वाड से बाहर हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - November 27, 2019 9:12 AM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के संन्यास को लेकर हो रही चर्चा के बीच टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने ये बयान दिया है कि कुछ भी कयास लगाने से पहले आईपीएल (IPL) का इंतजार करें। और अब खबर आ रही है कि पूर्व कप्तान धोनी भी आईपीएल के बाद अपने भविष्य पर फैसला सुनाएंगे।

भारत के जुलाई में इंग्लैंड में खेले गए वनडे विश्व कप से सेमीफाइनल में बाहर होने के बाद से ही धोनी किसी मैच में नहीं खेले हैं। धोनी वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं गये और इसके बाद दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज भी नहीं खेले। हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए चुनी गई टीम में भी उनका नाम शामिल नहीं किया

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

धोनी के करीबी सूत्रों ने पीटीआई को दिए बयान में कहा, ‘‘धोनी अगर अपने भविष्य को लेकर कोई फैसला करेंगे तो ऐसा आईपीएल के बाद ही होगा। आप अटकलों पर रोक नहीं लगा सकते क्योंकि वो बहुत बड़ा खिलाड़ी है। वो फिटनेस के लिहाज से बेहतरीन स्थिति में हैं और पिछले एक महीने से कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। लेकिन वो आईपीएल से पहले कितने प्रतिस्पर्धी मैच खेलेंगे इसका फैसला उचित समय पर किया जाएगा।’’

राष्ट्रीय चयनसमिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि पैनल अब भविष्य के बारे में सोच रहा है और धोनी ऑस्ट्रेलिया में अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए रिषभ पंत जैसे युवा खिलाड़ियों को अधिक मौके देने के उनके इरादों से वाकिफ हैं।

जसप्रीत बुमराह ने नेट प्रैक्टिस के दौरान तोड़ा स्टंप, ट्विटर पर तस्वीर पोस्ट की

TRENDING NOW

हालांकि पंत अब तक मौकों का फायदा नहीं उठा पाए हैं। खराब विकेटकीपिंग और लापरवाह बल्लेबाजी के लिए उनकी लगातार आलोचना होती रही है। वही डीआरएस के फैसले लेने के मामले में भी पंत अभी कमजोर हैं।

टीम इंडिया से बाहर चल रहे धोनी ने अपने संन्यास को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है और ना ही भारतीय टीम में वापसी को लेकर कुछ कहा है। फैंस को किसी भी जवाब के लिए आईपीएल के 12वें सीजन के खत्म होने के इंतजार करना होगा।