add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

एमएस धोनी ने मुझसे कहा था कि लोगों की कभी मत सुनना: मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज ने इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में लगातार दो मेडन ओवर डालकर रिकॉर्ड बनाया।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - October 25, 2020 12:45 PM IST

अक्सर अपने खराब प्रदर्शन के लिए आलोचकों के निशाने पर रहने वाले भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के 13वें सीजन में रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैच में तीन विकेट लेकर धूम मचा दी। केकेआर के खिलाफ मैच में सिराज ने लगातार दो मेडन ओवर डाल तीन विकेट लेकर नया रिकॉर्ड बनाया।

मैच के बाद सिराज को क्रिकेट समीक्षकों के साथ साथ सोशल मीडिया पर फैंस की भी तारीफ मिली। अक्सर फैंस के गुस्से का शिकार बनने वाले सिराज के लिए यहां तक पहुंचने की राह काफी मुश्किल थी लेकिन इस सफर में पूर्व भारतीय दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की एक सलाह ने उनका साथ दिया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आरसीबी के यू-ट्यूब चैनल पर पोस्ट किए गए वीडियो में सिराज ने बताया कि आलोचना से निपटने के लिए पूर्व कप्तान धोनी ने उन्हें कौन सी सलाह दी थी।

सिराज ने कहा, “माही भाई ने मुझसे कहा था कि लोगों की बातें कभी मत सुनना। जब आपका दिन खराब होगा तो वो कहेंगे आप अच्छे नहीं हैं। अगर आप उनके बारे में सोचते रहेंगे तो पागल हो जाएंगे। इससे बेहतर है कि आप अगले मैच के बारे में सोचें। अगर आप अगले मैच में अच्छा करेंगे तो वही लोग आपकी तारीफ करेंगे, कहेंगे कि आप अच्छे गेंदबाज हैं।”

इस वीडियो के दौरान सिराज ने अपने करियर में भारतीय टीम और आरसीबी के कप्तान कोहली की भूमिका को भी स्वीकार किया। उन्होंने कहा, “विराट भाई के साथ खेलना मेरा सपना था और मैं उनका बड़ा फैन हूं। जब मैं भारतीय टीम में चुना गया, मैं उनके सामने बैठा था और उन्ही को देखता रहा। मुझे विराट भाई बहुत पंसद हैं।”

सिराज ने अपना समर्थन करने के लिए कोहली और आरसीबी टीम मैनेजमेंट के साथ टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच भरत अरुण का भी शुक्रिया अदा किया।