add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं जाएंगे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी

पूर्व भारतीय कप्तान वेस्टइंडीज दौरे पर चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - July 20, 2019 1:40 PM IST

विश्व कप 2019 के बाद पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की खबरों को लगातार हवा मिल रही है। इसी बीच ये बात सामने आई है कि धोनी भारत के वेस्टइंडीज दौरे पर चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

भारतीय सेना में मानक लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि से सम्मानित धोनी अगले दो महीनों का समय अपनी पैराशूट रेजिमेंट के साथ बिताएंगे। बता दें कि धोनी पहले भी अपनी रेजिमेंट के साथ पैराग्लाइडिंग अभ्यास में हिस्सा ले चुके हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पीटीआई ने बीसीसीआई से जुड़े सूत्र के हवाले से लिखा, “धोनी वेस्टइंडीज दौरे पर जाने के लिए उपलब्ध नहीं होंगे क्योंकि वो अगले दो महीने अपनी पैरामिलिट्री रेजिमेंट के साथ बिताएंगे।”

इंग्लिश कप्तान ने माना, इस तरह विश्व कप जीतना सही नहीं था

वेस्टइंडीज दौरे पर ना जाकर धोनी क्रिकेट से कुछ समय का ब्रेक जरूर ले रहे हैं लेकिन उन्होंने संन्यास को लेकर कोई फैसला नहीं किया है। बोर्ड अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की।

अधिकारी ने आगे कहा, “हम तीन बातें साफ करना चाहेंगे। वो फिलहाल क्रिकेट से संन्यास नहीं ले रहे हैं। वो अपनी पैरामिलिट्री रेजिमेंट के साथ समय बिताने के लिए दो महीने की छुट्टी ले रहे हैं जिसके लिए वो पहले से प्रतिबद्ध हैं। हमने उनका ये फैसला कप्तान विराट कोहली और चयनसमिति के प्रमुख एमएसके प्रसाद तक पहुंचा दिया है।”

सीरीज गंवाने के बाद विंडीज ए ने की वापसी, 5 रन से जीता चौथा मैच

धोनी के वेस्टइंडीज दौरे से बाहर होने के मतलब है कि युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत कैरेबियन दौरे पर टेस्ट के साथ साथ वनडे और टी20 में कीपिंग करते दिखेंगे।