add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

टी20 में मिली हार का ठीकरा धोनी ने फोड़ा पिच पर

अपना पहला ही इंटरनेशनल मैच खेल रहे श्रीलंकाई तेज गेंदबाज कासुन रजिता (तीन विकेट) को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - February 10, 2016 4:17 PM IST

 

महेंद्र सिंह धोनी © Getty Images
महेंद्र सिंह धोनी © Getty Images

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मंगलवार को टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए तैयार की गई पिच पर निशाना साधते हुए कहा कि यह भारतीय विकेट की बजाय ‘इंग्लिश’ विकेट था। मैच के बाद होने वाले कार्यक्रम में धोनी ने कहा कि जिस तरह के विकेट पर हम पिछले एक महीने (ऑस्ट्रेलिया में) खेले हैं उससे यह विकेट पूरी तरह से अलग था। यह इंग्लिश विकेट की तरह ज्यादा था। उछाल वाली और अलग तरह की पिच थी। विकेट को सही तरह से रोल नहीं किया गया। विकेट को देखते हुए हम बड़े शॉट नहीं खेल पाए जैसा कि हम खेलते हैं। ये भी पढ़ें: ये रहा टीम इंडिया के हार का प्रमुख कारण

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उनसे पूछा गया कि एक महीने ऑस्ट्रेलिया में खेलने के बाद क्या भारतीय परिस्थितियों में ढलना मुश्किल रहा, इस पर धोनी ने कटाक्षपूर्ण जवाब देते हुए कहा, भारतीय परिस्थितियों से ज्यादा इंग्लिश पस्थितियां थीं। धोनी ने कहा कि उन्हें लगा कि अगर 25-30 रन और बनते तो इससे मुकाबला और दिलचस्प हो सकता था। श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चंडीमल ने भी धोनी के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि जब उन्होंने पिच पर नई घास देखी तो समझ गए कि टॉस महत्वपूर्ण होगा। ये भी पढ़ें: टी20 विश्व कप के लिए स्मिथ को सौंपी गई ऑस्ट्रेलिया की कमान

आपको बता दें कि कल पुणे में हुए मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवरों में सिर्फ 101 रन ही बना पाई थी। श्रीलंकाई गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के आगे भारतीय बल्लेबाजों की एक नहीं चली और वो जल्दी ही आउट हो गए।

अपना पहला  इंटरनेशनल मैच खेल रहे श्रीलंकाई तेज गेंदबाज कासुन रजिता (तीन विकेट) को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।