×

फोर्ब्स ने जारी की टॉप 100 भारतीय सितारों की सूची, टॉप टेन में तीन क्रिकेटर शामिल

महेन्द्र सिंह धोनी सबसे अमीर भारतीय क्रिकेटर, कमाई के मामले में सचिन से आगे निकले विराट

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 12, 2015 1:37 PM IST

धोनी, विराट और सचिन ने फोर्ब्स की टॉप 100 भारतीय सितारों की सूची में टॉप 10 में जगह बनाई है © Getty Images
धोनी, विराट और सचिन ने फोर्ब्स की टॉप 100 भारतीय सितारों की सूची में टॉप 10 में जगह बनाई है © Getty Images

सिर्फ रनों के रिकॉर्ड तोड़ने में ही नहीं बल्कि और भी कई मामलों में कोहली सचिन से आगे आगे निकलते जा रहे हैं। फोर्ब्स द्वारा जारी की गई भारतीय सितारों की सूची में विराट कोहली ने अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। फोर्ब्स की इस लिस्ट में विराट कोहली को सातवां स्थान मिला है जबकि सचिन आठवें पायदान पर हैं। भारतीय वनडे टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी सबसे अमीर क्रिकेटर के अपने खिताब को बरकरार रखा है। इस साल भी धोनी सबसे अमीर भारतीय क्रिकेटर हैं। इस साल धोनी को फोर्ब्स की टॉप 100 सितारों की लिस्ट में चौथा स्थान मिला है। फोर्ब्स द्वारा जारी सबसे धनी भारतीय सितारों की सूची पहला स्थान बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान को मिला है, जबकि सलमान खान और अमिताभ बच्चन को क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान मिला है। फोर्ब्स मैगजीन ने इस साल सितारों की कमाई के अलावा उनकी प्रसिद्धि को आधार बनाकर इस लिस्ट को तैयार किया है। पिछले साल की तरह ही इस साल भी तीन क्रिकेटरों ने टॉप टेन में जगह बनाई है। ALSO READ : वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे सफल ओपनिंग जोड़ी

पिछले साल फोर्ब्स द्वारा जारी इस लिस्ट में भारतीय वनडे कप्तान धोनी 141.8 करोड़ की कमाई के साथ चौथे स्थान पर थे। इस साल भी धोनी चौथी पायदान पर ही हैं लेकिन कमाई के मामले में नुकसान हुआ है। मैगजीन की ताजा लिस्ट के मुताबिक इस साल धोनी की कमाई 119.33 करोड़ है। कमाई के मामले में भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने गजब की छलांग लगाई है, पिछले साल 58.43 करोड़ की तुलना में इस साल 104.78 करोड़ कमाई के साथ कोहली दूसरे सबसे अमीर भारतीय क्रिकेटर हैं। क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद सचिन की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है लेकिन कमाई के मामले में सचिन को भी नुकसान उठाना पड़ा है। नई लिस्ट के मुताबिक सचिन की कमाई इस साल 40 करोड़ है जबकि पिछले साल की लिस्ट में सचिन की कमाई 59.54 करोड़ आंकी गई थी। ALSO READ : टी-20 विश्व कप 2016 में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान

अन्य भारतीय क्रिकेटरों की बात करें तो रोहित शर्मा, शिखर धवन और सुरेश रैना ने टॉप 20 में जगह बनाई है। फोर्ब्स की ताजा लिस्ट में रोहित शर्मा 12वीं पायदान पर, शिखर धवन 16वीं और सुरेश रैना 20वीं पायदान पर हैं। भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा ने इस साल टॉप 50 में एंट्री करते हुए 38वां स्थान प्राप्त किया है, जबकि बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल को 39वीं पायदान पर रखा गया है। ALSO READ : न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच की हर अपडेट

 

TRENDING NOW