Advertisement
VIDEO: रांची में पहले T20I से पहले भारतीय खेमे में धोनी ने मारी धमाकेदार एंट्री
वीडियो में एमएस धोनी टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या, इशान किशन, वाशिंगटन सुंदर और युजवेंद्र चहल से बात करते नजर आ रहे हैं।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की T20I सीरीज का 27 जनवरी से रांची में आगाज होने जा रहा है। इस मुकाबले की तैयारी के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने 26 जनवरी को ट्रेनिंग में जमकर पसीना बहाया। इस दौरान टीम इंडिया से मिलने एक खास मेहमान स्टेडियम पहुंचा। ये मेहमान कोई और नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह थे जिन्होंने पहले T20I से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों से मुलाकात की।
बीसीसीआई ने ट्विटर पर भारतीय खिलाड़ी और धोनी की मुलाकात का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, "देखिए आज रांची में ट्रेनिंग के दौरान कौन आया- द ग्रेट महेंद्र सिंह धोनी।"
वीडियो में धोनी कप्तान हार्दिक पांड्या, इशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव और युजवेंद्र चहल से बात करते नजर आ रहे हैं। इस मुलाकात के दौरान अपने कंधे पर बैग और हाथ में नारियल थामे नजर आ रहे हैं। धोनी का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Look who came visiting at training today in Ranchi - the great @msdhoni! ?#TeamIndia | #INDvNZ pic.twitter.com/antqqYisOh
— BCCI (@BCCI) January 26, 2023
गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट को साल 2020 में ही अलविदा कह चुके हैं। फिलहाल धोनी IPL 2023 की तैयारियों में व्यस्त है जिसके लिए वह नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। हाल ही में उनका नेट प्रैक्टिस करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था।
COMMENTS