Cricket Country Staff
Editorial team of CricketCountry.
Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - February 13, 2016 4:48 PM IST


पिछले कुछ दिनों से लगातार आलोचकों की आलोचना झेलने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के विरुद्ध भारतीय टीम की 69 रनों की शानदार जीत के बाद एक सवाल जो काफी दिनों से गाहे-बिगाह उनकी तरफ उछाला जा रहा था उसका उन्होंने कारण पूछ ही लिया। उन्होंने कहा, “क्या मैं अनफिट लगता हूं? मैं अच्छा दौड़ता हूं। आप मुझे किसी ना किसी बात को लेकर संन्यास क्यों दिलवाना चाहते हैं?” दरअसल प्रेस वार्ता के दौरान उनसे सवाल पूछा गया था कि क्या रांची के मैदान पर बतौर भारतीय कप्तान यह आपका अंतिम मैच है। इस बात से खिसियाते हुए धोनी ने यह जवाब दिया। ये भी पढ़ें: युवराज सिंह को चौथे पायदान पर बल्लेबाजी के लिए भेजना थोड़ा मुश्किल: धोनी
उन्होंने भारतीय टीम की जीत के बारे में बातचीत करते हुए कहा, “हां, मैं जानता हूं कि मैं रांची के मैदान पर कोई मैच नहीं हारा। लेकिन ये सिर्फ आंकड़े हैं। अपने लोगों के सामने जीत हासिल करने में अच्छा लगता है, लेकिन उसके लिए आपको अच्छी क्रिकेट खेलनी होती है। यह बात आपको ध्यान में रखनी होती है कि रांची एक नया मैदान है। यहां ज्यादा मैच नहीं खेले गए हैं। लेकिन अच्छी बात यह रही कि हमने इस विकेट पर 200 के करीब रन बनाए और उन्होंने शुरुआती विकेट जल्दी विकेट गंवा दिए। कुल मिलाकर हमने अच्छी क्रिकेट खेली।” ये भी पढ़ें: क्रिकेट में बना अनोखा रिकॉर्ड शून्य पर आउट हुई ये पूरी टीम
मैच में शिखर धवन के प्रदर्शन से धोनी खुश दिखे जिन्हें उनके 25 गेंदों में 51 रनों की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया। उन्होंने कहा, “शिखर ने वैसा ही खेला जैसा उसे खेलना चाहिए।” धोनी से पूछा गया कि उन्होंने हार्दिक पांड्या को ऊपर बल्लेबाजी करने को क्यों भेजा तो धोनी ने कहा कि वह युवाओं को विश्व कप टी20 के पहले बल्लेबाजी करने का मौका देना चाहते थे। उन्होंने आगे कहा, “जब पांड्या ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी के लिए आए तो उनके पास बड़ी पारी खेलना का एक मौका था।
जैसा कि विश्व कप टी20 करीब है ऐसे में सभी युवाओं को मौका देना चाहता हूं। आप हमेशा गेंदबाजों के साथ प्रयोग नहीं कर सकते, लेकिन बल्लेबाजों के साथ आप कर सकते हैं।” जब यह पूछा गया कि युवराज का बल्लेबाजी क्रम लगातार क्यों बदला जा रहा है तो उन्होंने कहा, “विश्व कप में हमारे पास दो सलामी बल्लेबाज और फिर दो अन्य बल्लेबाज विराट, सुरेश रैना हैं। ये चार जगहें पहले से ही सील हैं। इनका विदेशी पिचों में अच्छा प्रदर्शन रहा है। ऐसे में युवी को ऊपर खिलाना कठिन दिखाई देता है…वह नंबर 5 पर रहेंगे।”
“हां, युवी टीम में वापस आ चुके हैं और हम उन्हें ज्यादा बल्लेबाजी देने की कोशिश करेंगे। जैसा कि मैं युवी के साथ बहुत क्रिकेट खेला हूं ऐसे में मैं जानता हूं कि उनके लिए यह थोड़ा कठिन है कि 17वें या 18वें ओवर में जाते ही हिटिंग करें। वह एक समुचित बल्लेबाज की तरह हैं, जो हिट कर सकते हैं। जब भी वह स्लॉग ओवरों में बल्लेबाजी करते हैं उन्हें परेशानी होती है। हम देखेंगे आगे क्या होता है।”
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
