• Home
  • News
  • Ms dhoni wife sakshi share video on instagram to welcome home chetak horse 4643122

MS Dhoni के घर आया नया मेहमान, वाइफ Sakshi ने खुद दी जानकारी

आईपीएल स्थगित होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी को एक बार फिर अपने परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिल चुका है.

Edited By : India.com Staff |May 06, 2021, 01:01 PM IST

Published On May 06, 2021, 01:01 PM IST

Last UpdatedMay 06, 2021, 01:01 PM IST

बाइक्स के शौकीन महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का जानवरों के प्रति प्यार भी किसी से छिपा नहीं है. धोनी अक्सर अपने पालतू डॉगी के साथ नजर आते हैं. अब माही के घर एक नया मेहमान आया है, जिसकी जानकारी खुद साक्षी (Sakshi Dhoni) ने दी है. साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें एक काला रंग का घोड़ा नजर आ रहा है.

साक्षी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “घर में आपका स्वागत है चेतक. जब आप लिली से मिले तो आपने एक सच्चे जेंटलमैन की तरह बर्ताव किया. आपको हंसी-खुशी हमारे फैमिली पैक में स्वीकार किया जा रहा है.”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r)

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी कुछ दिनों पहले तक इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सत्र में व्यस्त थे. बायो बबल के बावजूद खिलाड़ियों में कोरोना संक्रमण पाए जाने के बाद इसे अनिश्चिकाल के लिए स्थगित किया जा चुका है. ऐसे में माही को एक बार फिर अपने परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिल चुका है.

Editor's Pick