विश्व कप 2019 में आईपीएल 2018 की तरह खेलें महेंद्र सिंह धोनी: लक्ष्मण

पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण का कहना है कि धोनी 2019 विश्व कप में भारत के लिए बड़ी भूमिका निभाएंगे।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 24, 2018, 02:35 PM IST

Published On Nov 24, 2018, 02:35 PM IST

Last UpdatedNov 24, 2018, 02:35 PM IST

VVS laxman, MS Dhoni © AFP

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण चाहते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के लिए 2019 विश्व कप खेलें। हालांकि लक्ष्मण का कहना है कि धोनी को 2019 विश्व कप में आईपीएल 2018 की तरह खुलकर खेलना होगा।

लक्ष्मण ने आजतक को दिए इंटरव्यू में कहा, “एमएस धोनी एक दिग्गज खिलाड़ी हैं और मुझे लगता है कि विश्व कप 2019 में उनकी बड़ी भूमिका होगा। बिना किसी शक के वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं, आज भी। वो बेहद फिट हैं।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टेस्ट से संन्यास ले चुके महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले साल वनडे और टी20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी थी। वहीं हाल ही में वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए उन्हें टी20 स्क्वाड से भी बाहर कर दिया गया। जिसके बाद धोनी के 2019 विश्व कप खेलने की संभावनाएं धुंधली दिख रही हैं।

पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, “इस साल उन्होंने जिस तरह आईपीएल में बल्लेबाजी की, उसे लेकर मैं उस्ताहित हूं। अगर वो क्रीज पर जाते हैं और उसी तरह की आजादी से खेलते हैं, वो अब भी एक खतरनाक खिलाड़ी हैं। अगर वो अपना स्वभाविक खेल खेलते हैं और अपने आप को खुलकर खेलने का मौका देते हैं तो मुझे विश्वास हैं कि वो 2019 विश्व कप में सफल होंगे।”

Editor's Pick