add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

T20 World Cup में भारतीय खिलाड़ियों के लिए चीजें आसान बनाएंगे MS Dhoni: रॉबिन उथप्पा

आईसीसी टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान टीमें अपना पहला मैच 24 अक्टूबर को खेलेंगी।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - October 22, 2021 10:47 PM IST

भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) का मानना ​​है कि यूएई में होने वाले आगामी आईसीसी टी20 विश्व कप (ICC T20 World Cup) के दौरान पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की मौजूदगी भारतीय टीम के लिए काफी फायदेमंद होगी।

धोनी, जिन्होंने पिछले हफ्ते ही आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स को जीत दिलाई थी, अपनी कप्तानी में 2007 में भारत को टी20 विश्व कप जिता चुके हैं। धोनी 23 अक्टूबर से शुरू हो रहे टूर्नामेंट के सुपर 12 चरण में बतौर मेंटोर टीम इंडिया का मार्गदर्शन करेंगे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत अपने अभियान की शुरुआत चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्टूबर को दुबई में करेगा। उथप्पा ने कहा, “धोनी की मौजूदगी से भारतीय टीम में उनके शांत स्वभाव का असर पड़ेगा। वो टीम के लिए चीजों को आसान बनाएंगे और मेंटर के तौर पर ज्यादा सक्रिय रहेंगे।”

उन्होंन कहा, ‘एक कप्तान के तौर पर उसने कई खिलाड़ियों को काफी खुला माहौल दिया है लेकिन मुझे लगता है कि वो इससे अलग थोड़ा और सक्रिय हो जाएगा। वो जाएगा और लड़कों से ज्यादा बात करेगा। इससे काफी मदद मिलेगी।”

सलाम क्रिकेट 2021 पर उथप्पा ने इंडिया टुडे को बताया, “इससे टीम को बहुत मदद मिलेगी और उन्हें बहुत अधिक आत्मविश्वास महसूस होगा। वो उन्हें वर्तमान में लाने में मदद करेगा जिससे उन्हें नॉकआउट चरण में मदद मिलेगी।”

भारत टी20 विश्व कप में खिताब जीतने का प्रबल दावेदार है। दुबई में अभ्यास मैचों में टीम इंडिया ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दो लगातार जीत हासिल की हैं। भारत को ग्रुप 2 में पाकिस्तान, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड और दो क्वालीफायर के साथ रखा गया है।

क्रिकेट जगत की निगाहें रविवार को होने वाले भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महा मुकाबले पर होगा जो कि 24 अक्टूबर को खेला जाएगा।