add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL 2020 के बाद संन्यास नहीं लेंगे महेंद्र सिंह धोनी लेकिन....

महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन में भी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करेंगे।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - November 27, 2019 3:19 PM IST

भारतीय दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के भविष्य को लेकर हो रही बहस अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन पर जाकर रुक गई है। जैसा कि टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने बयान दिया है कि ‘धोनी के भविष्य को लेकर कोई भी कयास लगाने से पहले आईपीएल का इंतजार करें’, इससे लगने लगा था कि शायद आईपीएल 2020 के बाद धोनी संन्यास का ऐलान करेंगे लेकिन उनकी आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से इस अफवाह को खारिज कर दिया गया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर में सीएसके से जुड़े सूत्र ने कहा, “2021 सीजन से पहले महा नीलामी होगी और धोनी ने हमें पहले ही बोल दिया है कि वो टूर्नामेंट खेलेंगे। इसलिए उनके टी20 टूर्नामेंट से संन्यास लेने का कोई सवाल पैदा ही नहीं होता।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अपनी कप्तानी में सीएसके को तीन खिताब जिता चुके धोनी आईपीएल 2021 की महा नीलामी के उतरना चाहते हैं। धोनी चाहते हैं कि चेन्नई फ्रेंचाइजी उन्हें रीटेन ना करे ताकि वो नीलामी में जा सकें ताकि राइट-टू-मैच कार्ड का इस्तेमाल कर सीएसके उनकी कीमत (15 करोड़) को कम कर सके।

मैदान पर भले ही ‘कैप्टन कूल’ हों धोनी लेकिन घर पर बॉस हैं साक्षी

सूत्र ने आगे कहा, “2021 सीजन से पहले होने वाली महा नीलामी से पहले वो पूल में वापस जाना चाहते हैं। जिससे सीएसके को उनके लिए राइट-टू-मैच कार्ड का इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा, शायद उनकी कीमत भी कम हो जाएगी। जिस तरह के कप्तान वो हैं, धोनी सीएसके के लिए पैसे को जाने देने के लिए तैयार हैं।”

धोनी भले ही नीलामी में जाने के लिए तैयार हैं लेकिन सीएसके टीम हर कीमत पर उन्हें रीटेन करना चाहती है। उन्होंने आगे कहा, “हमें पता है कि हमारे लिए धोनी का क्या महत्व है। हम उन्हें ऑक्शन पूल में वापस नहीं जाने देंगे।”

IPL 2020 के बाद भविष्य को लेकर फैसला करेंगे महेंद्र सिंह धोनी

फ्रेंचाइजी से जुड़े इस सूत्र ने कोच शास्त्री की बात पर सहमति जताते हुए यहां तक कहा कि अगर धोनी का आईपीएल सीजन अच्छा रहता है तो उसके दम पर वो टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, “इस तरह का मत बनाया जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट को नहीं पता कि धोनी क्या कर रहा है लेकिन ये पूरी तरह सच नहीं है। अगर उनका आईपीएल अच्छा रहता है, वो दिसंबर में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया की योजनाओं में शामिल होंगे।”

उन्होंने आगे कहा, “रिटायरमेंट का सवाल आईपीएल 2021 के बाद उठेगा, और फिर अगर वो संन्यास लेते हैं तो धोनी हमेशा सीएसके के मेंटोर रहेंगे।”