- क्रिकेट न्यूज़
- News
- MS Dhoni will play for Chennai Super Kings in IPL 2021, says N Srinivasan
IPL 2021 में भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी
बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और चेन्नई फ्रेंचाइजी के मालिक श्रीनिवासन का कहना है कि वो 2021 की महानीलामी में धोनी को जरूर खरीदेंगे।
Published On Jan 19, 2020, 02:43 PM IST
Last UpdatedJan 19, 2020, 02:43 PM IST
महेंद्र सिंह धोनी (BCCI)
महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास का अफवाहों के बीच बीसीसीआई ने भले ही इस पूर्व कप्तान को सालाना कॉन्ट्रेक्ट से बाहर कर दिया हो लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ‘थला’ का साथ ना छोड़ने का फैसला किया है। आईपीएल की सबसे सफल टीमों के एक सीएसके के मालिक एन श्रीनिवासन ने कहा है कि वो 2021 सीजन के लिए भी धोनी को रीटेन करेंगे।
वेबसाइट क्रिकइंफो के मुताबिक धोनी 2021 के लिए होने वाली नीलामी हिस्सा लेंगे क्योंकि फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन करने का फैसला किया है। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवासन ने कहा, “लोग कह रहे हैं कि वो कब रिटायर होंगे। वो कितने समय तक खेलेंगे। वो खेलते रहेंगे। मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं। वो अगले साल भी खेलेंगे और आईपीएल की नीलामी में जाएंगे। मैं आपको बताना चाहता हूं कि उन्हें रिटेन किया जाएगा। तो फिर किसी के दिमाग में किसी प्रकार की शंका नहीं रहनी चाहिए।”
मैदान पर लौटते ही पृथ्वी शॉ ने जड़ा शतक; इंडिया ए के लिए 150 रन की पारी खेली
38 साल के धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई को तीन आईपीएल खिताब जिताए हैं। उनकी कप्तानी में ही भारत ने 2007 में आईसीसी टी-20 विश्व कप और 2011 में आईसीसी 50 ओवर विश्व कप जीता है। हालांकि 2019 में इंग्लैंड में आयोजित हुए विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए सेमीफाइनल मैच के बाद से धोनी टीम इंडिया से बाहर हैं।
हाल ही में 2019-20 के लिए जारी किए गए बीसीसीआई के सालाना कॉन्ट्रेक्ट की सूची से बाहर होने के बाद धोनी के संन्यास की खबरें आना शुरू हो गई। इस बीच माही अपनी स्टेट टीम झारखंड के साथ बल्लेबाजी अभ्यास करने रांची के जेएससीएस स्टेडियम पहुंचे हैं।