'2022 तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए IPL खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी'

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 19 सितंबर से इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई करेंगे।

Edited By : India.com Staff |Aug 12, 2020, 12:34 PM IST

Published On Aug 12, 2020, 12:34 PM IST

Last UpdatedAug 12, 2020, 12:34 PM IST

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम के सीईओ कासी विश्वनाथन को विश्वास है कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) 2021 और 2022 के इंडियन प्रीमियर लीग टूर्नामेंट सीएसके का हिस्सा होंगे।

धोनी 19 सितंबर से यूएई में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में चेन्नई टीम की अगुवाई करेंगे। इंडियाटुडे को दिए बयान में विश्वनाथन ने कहा, “हां, हम धोनी के अगले दोनों आईपीएल टूर्नामेंट का हिस्सा होने की उम्मीद कर सकते हैं।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व भारतीय कप्तान ने पिछले हफ्ते रांची में अपने घर पर इंडोर प्रैक्टिस की। धोनी चेन्नई के 15 खिलाड़ियों वाले उस स्क्वाड का हिस्सा हैं जो 16-20 अगस्त तक चलने वाले कैंप में हिस्सा लेगा।

विश्वनाथन ने आगे कहा, “मुझे भी अपडेट्स मीडिया के जरिए ही मिल रही हैं, कहा गया है कि उसने झारखंड में इंडोर नेट में अभ्यास किया है। लेकिन हमें कप्तान की चिंता करने की जरूरत नहीं है। हमें उसकी बिल्कुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। उसे अपनी जिम्मेदारियां पता है और वो अपना और टीम का ध्यान रखेगा।”

39 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज इंग्लैंड में हुए 2019 विश्व कप के दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में आखिरी बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते नजर आए थे। उसके बाद से युवा रिषभ पंत और केएल राहुल ने सीमित ओवर फॉर्मेट टीम में उनकी जगह ले ली है।

Editor's Pick