धोनी आलोचकों को बल्ले से चुप कराते रहेंगे- सौरव गांगुली
श्रीलंका सीरीज से पहले धोनी के प्रदर्शन पर उठ रहे थे सवाल
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने एम एस धोनी की तारीफ करते हुए कहा है कि अगर आलोचक उन पर सवाल उठाएंगे तो वो धोनी उनके बल्ले से जवाब पाएंगे। दरअसल टीम इंडिया के विकेटकीपर एम एस धोनी के खिलाफ आलोचक मोर्चा खोले हुए थे और लगातार उनके प्रदर्शन पर सवाल उठा रहे थे, लेकिन धोनी ने इन सवालों का जवाब अपने बल्ले से दिया है। सौरव गांगुली ने धोनी पर बयान दिया, 'सीरीज से पहले धोनी पर सवाल उठाए जा रहे थे। धोनी जैसे खिलाड़ियों पर सवाल नहीं उठना चाहिए क्योंकि उनके जैसे खिलाड़ी दबाव में और अच्छा प्रदर्शन करते हैं जैसा कि धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ किया है।'
सौरव गांगुली ने टाइम्स ऑफ इंडिया में अपने कॉलम में लिखा, 'धोनी जैसे खिलाड़ी अपने आलोचकों को हमेशा गलत साबित करते हैं। धोनी का असली चैलेंज तब शुरू होगा जब वो बड़ी टीमों के खिलाफ खेलेंगे। मुझे उम्मीद है कि अच्छी टीमों के खिलाफ वो अपने प्रदर्शन का स्तर और ऊपर उठाएंगे।' भारत बनाम श्रीलंका, पांचवां वनडे: श्रीलंका करेगी पहली फील्डंग, टीम इंडिया में हुए चार बदलाव
धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में जबर्दस्त प्रदर्शन किया है। धोनी ने 3 पारियों में 161 रन बनाए हैं और वो एक भी बार आउट नहीं हुए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 67 रन रहा है। चौथे वनडे में भी धोनी 49 रन बनाकर नाबाद रहे थे। धोनी के पिछले एक साल के वनडे प्रदर्शन पर नजर डालें तो वो भी लाजवाब रहा है। धोनी ने पिछले एक साल में 23 वनडे में 739 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 67.18 रहा है। इस दौरान धोनी ने एक शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं।
Also Read
- देश की जगह टी-20 लीग को तरजीह दे रहे क्रिकेटर्स, सौरव गांगुली ने कही बड़ी बात
- धोनी से मिले 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल, तस्वीर शेयर कर 'माही' के लिए लिखी यह बात
- IPL 2023: जब महेंद्र सिंह धोनी से गर्मजोशी से मिले सौरव गांगुली, फोटो वायरल
- 'सचिन को भी वर्ल्ड चैंपियन बनने में 6 वर्ल्ड कप लग गए थे', अश्विन का बड़ा बयान
- VIDEO: वाइफ साक्षी के साथ IND vs NZ पहला T20 देखने स्टेडियम पहुंचे धोनी
COMMENTS