- क्रिकेट न्यूज़
- News
- MS Dhoni would always keep proving critics wrong, feels Sourav Ganguly
धोनी आलोचकों को बल्ले से चुप कराते रहेंगे- सौरव गांगुली
श्रीलंका सीरीज से पहले धोनी के प्रदर्शन पर उठ रहे थे सवाल
Published On Sep 03, 2017, 04:03 PM IST
Last UpdatedSep 03, 2017, 04:03 PM IST

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने एम एस धोनी की तारीफ करते हुए कहा है कि अगर आलोचक उन पर सवाल उठाएंगे तो वो धोनी उनके बल्ले से जवाब पाएंगे। दरअसल टीम इंडिया के विकेटकीपर एम एस धोनी के खिलाफ आलोचक मोर्चा खोले हुए थे और लगातार उनके प्रदर्शन पर सवाल उठा रहे थे, लेकिन धोनी ने इन सवालों का जवाब अपने बल्ले से दिया है। सौरव गांगुली ने धोनी पर बयान दिया, ‘सीरीज से पहले धोनी पर सवाल उठाए जा रहे थे। धोनी जैसे खिलाड़ियों पर सवाल नहीं उठना चाहिए क्योंकि उनके जैसे खिलाड़ी दबाव में और अच्छा प्रदर्शन करते हैं जैसा कि धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ किया है।’
सौरव गांगुली ने टाइम्स ऑफ इंडिया में अपने कॉलम में लिखा, ‘धोनी जैसे खिलाड़ी अपने आलोचकों को हमेशा गलत साबित करते हैं। धोनी का असली चैलेंज तब शुरू होगा जब वो बड़ी टीमों के खिलाफ खेलेंगे। मुझे उम्मीद है कि अच्छी टीमों के खिलाफ वो अपने प्रदर्शन का स्तर और ऊपर उठाएंगे।’ भारत बनाम श्रीलंका, पांचवां वनडे: श्रीलंका करेगी पहली फील्डंग, टीम इंडिया में हुए चार बदलाव
धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में जबर्दस्त प्रदर्शन किया है। धोनी ने 3 पारियों में 161 रन बनाए हैं और वो एक भी बार आउट नहीं हुए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 67 रन रहा है। चौथे वनडे में भी धोनी 49 रन बनाकर नाबाद रहे थे। धोनी के पिछले एक साल के वनडे प्रदर्शन पर नजर डालें तो वो भी लाजवाब रहा है। धोनी ने पिछले एक साल में 23 वनडे में 739 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 67.18 रहा है। इस दौरान धोनी ने एक शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं।